Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

आखिर क्यों बेटे के लिए मौसमी चटर्जी के दरवाजे तक गए थे धर्मेंद्र? अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा

Moushumi Chatterjee, Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र एक ऐसे इंसान थे, जो हर किसी के दिल पर राज करते थे. आज उनके जाने के बाद भी उनके बारे में खूब बातें होती हैं. आज हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं. आइए जानते हैं...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 11, 2026 17:02
Moushumi Chatterjee, Dharmendra
Moushumi Chatterjee, Dharmendra. image credit- social media

Moushumi Chatterjee, Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन अभी भी उनकी खूब चर्चा होती है. आज हम आपको एक्टर से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जिसके बारे में खुद मौसमी चटर्जी ने बात की थी. आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने इसको लेकर क्या-क्या कहा था?

मौसमी चटर्जी ने किया था खुलासा

दरअसल, मौसमी चटर्जी ने कहा था कि साल 1990 में आई फिल्म ‘घायल’ के लिए धर्मेंद्र उनके घर आए थे. एक्ट्रेस ने कहा कि सनी देओल, पहलाज निहलानी और शायद राज संतोषी उन्हें फिल्म के लिए साइन करने के लिए आए थे, लेकिन बात नहीं बन पाई थी. शायद वो मुझे कम पैसा देना चाहते थे. मुझे याद है कि इसको लेकर पहलाज परेशान हो गए थे.

---विज्ञापन---

मैं अपने बेटे के लिए कर रहा हूं- मौसमी

अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि शायद वो इस बात को ईगो पर ले गए थे. मौसमी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि तीसरे दिन धरम जी घर पर आए थे और उन्होंने कहा था कि मैं ये अपने बेटे के लिए कर रहा हूं. हीमैन ने कहा था कि कोई भी एक्ट्रेस आपकी तरह मासूम नहीं दिखती कि कोई आपके साथ बुरा बिहेव देखकर ‘घायल’ हो जाए.

क्या बोलीं मौसमी?

मौसमी ने अपनी बात जारी रखी और कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि जब धरम जी को घर पर आए थे, तो उन्हें देखकर उनकी मेड हैरान रह गई थी. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर पर ‘फिल्मी’ माहौल नहीं था. धरम जी की अच्छाई ने मुझे बेहद हैरान कर दिया था क्योंकि वो अपने बेटे के लिए आए थे.

---विज्ञापन---

क्यों निराश हुए थे हीमैन?

इतना ही नहीं बल्कि धरम जी ने इसका भी ध्यान रखा कि मेरी फीस में कोई परेशानी ना हो और मुझे कोई नुकसान ना हो. अभिनेत्री ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि मुझे याद है मैंने फिल्म ‘घायल’ के सिल्वर जुबली फंक्शन में उनसे शिकायत की थी कि फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों को ट्रॉफी मिली थी, लेकिन उन्हें नहीं, जिस पर एक्टर निराश हो गए थे.

यह भी पढ़ें- सलमान खान, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद एक और एक्टर को धमकी, क्या बॉलीवुड पर मंडरा रहा खतरा?

First published on: Feb 11, 2026 05:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.