---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Mary Kom के कोच का निधन, नहीं रहे अभिनेता Sunil Thapa

Sunil Thapa Passes Away: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' में उनके कोच का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील थापा का निधन हो गया है. सुनील के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है.

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 7, 2026 13:16
Sunil Thapa
Sunil Thapa. image credit- social media

Sunil Thapa Passes Away: सिनेमाजगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैरी कॉम’ में उनके कोच का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील थापा का निधन हो गया है. सुनील थापा ने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. सुनील थापा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

अचानक तबीयत खराब

दिग्गज अभिनेता सुनील थापा के निधन से नेपाली सिनेमा में भी सन्नाटा छा गया है. फिल्म ‘मैरी कॉम’ में प्रियंका चोपड़ा के कोच के तौर पर उन्हें बेहद प्यार मिला था. आज सुबह काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल, थापाथली में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. जानकारी है कि अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड करियर

सुनील थापा के बॉलीवुड करियर की बात करें तो अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1981 में कमल हासन के साथ क्लासिक हिंदी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘आज की आवाज’ (1982) और ‘मानव हत्या’ (1986) जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया है. फिल्म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया था.

नेपाली फिल्मों में विलेन

सुनील ने कई हिंदी फिल्मों में एक्टिंग की है और उन्हें लोगों का बेहद प्यार भी मिला है. सुनील को नेपाली फिल्मों में विलेन के तौर पर देखा गया है. 1989 में सुनील थापा ने नेपाली फिल्म ‘चिनो’ में रेटे कैला की भूमिका निभाई थी और उस भूमिका ने उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल दी थी. साथ ही नेपाली फिल्मों में विलेन की परिभाषा भी बदल दी गई.

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने जताया शोक

सुनील थापा के निधन से अब हर कोई दुखी नजर आ रहा है. सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें सुनील थापा के निधन पर शोक जताया गया है. इसके अलावा भी कई दिग्गजों ने सुनील को याद किया है. साथ ही यूजर्स भी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Friday Box Office: ‘वध 2’ से लेकर ‘मर्दानी 3’ तक… नई रिलीज फिल्मों का कैसा हाल?

First published on: Feb 07, 2026 12:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.