Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Mardaani 3 का 5वें दिन कैसा हाल? Border 2 ने दूसरे मंगलवार भी कमाए इतने करोड़, जानें कमाई

Mardaani 3, Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' अपना जलवा दिखा रही है. आइए जानते हैं इनकी कमाई के लेटेस्ट आंकड़े?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 3, 2026 23:15
Box Office Collection
Box Office Collection. image credit- social media

Mardaani 3, Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इन दिनों टिकट खिड़की पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ अपना जलवा दिखा रही है. दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में आगे बढ़ने में लगी हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े क्या है?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’

Sacnilk.com के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, अभी ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 286.75 करोड़ रुपये हो गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘मर्दानी 3’

वहीं, अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है क्योंकि अभी ये शुरुआती नंबर्स हैं. इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.25 करोड़ रुपये हो गया है.

बीते दिनों की कमाई

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जहां 12वें दिन भी अपनी पकड़ बनाए हुए है, तो वहीं फिल्म ‘मर्दानी 3’ की पांच दिनों की कमाई कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है. इस फिल्म की कमाई उम्मीद के हिसाब से नहीं हो पाई है और जिस हिसाब से ये कमाई कर रही है, ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी.

---विज्ञापन---

क्या था कलेक्शन?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बीते 11 दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 59 करोड़ रुपये और 5वें दिन 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

‘मर्दानी 3’ की कमाई

इसके अलावा इस फिल्म ने 6वें दिन 13 करोड़ रुपये, 7वें दिन 11.25 करोड़ रुपये, 8वें दिन 10.75 करोड़ रुपये, 9वें दिन 17.75 करोड़ रुपये, 10वें दिन 22.5 करोड़ रुपये और 11वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, अगर फिल्म ‘मर्दानी 3’ की बात करें तो फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. देखने वाली बात होगी कि क्या अब इस फिल्म की कमाई में उछाल आता है या नहीं?

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ‘सरेंडर’ का आदेश, आखिर क्या है मामला?

First published on: Feb 03, 2026 11:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.