Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘जरा भी शर्म नहीं…’, नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, कहा- ‘लगाम लगानी पड़ेगी’

नोरा फतेही इन दिनों सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर चर्चा में हैं. उनके इस गाने को लेकर विवाद जमकर हो रहा है. डबल मीनिंग शब्दों के इस्तेमाल की वजह से गाने को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई, जिसकी वजह से इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से डिलीट भी करना पड़ा.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 18, 2026 12:00
Kangana Ranaut Slams on Bollywood
नोरा फतेही के गाने पर भड़कीं कंगना रनौत. (File photo)

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों नोरा फतेही और संजय दत्त के सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद गहराया हुआ है. मामला इतना गहरा गया है कि इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से डिलीट करना पड़ा है. इस सॉन्ग को कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ में नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया था. इस गाने को अभी तक का सबसे अश्लील गाना बताया गया. इसकी वल्गैरिटी के लिए राइटर्स से लेकर कलाकारों और मेकर्स तक को ट्रोल किया गया. ऐसे में जहां देश दुनियाभर के लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. इसी बीच अब कंगना रनौत ने भी इस पर गुस्सा जाहिर किया है.

दरअसल, बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने संसद के बाहर मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अश्लील और एक चीप पीआर टैक्टिक, अटेंशन पाने के लिए बॉलीवुड ने सारी हदें पार कर दी है. कंगना ने कहा कि सारा देश उनको धिक्कार और फटकार रहा है. लेकिन एक्ट्रेस को नहीं लगता है कि उनको कोई भी शरम है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 का Aari Aari बना टॉप ट्रेंडिंग, रणवीर सिंह की 16 साल पुरानी फिल्म में भी सुनाई दे चुकी ये धुन

कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर लगाने की कही बात

इतना ही नहीं, कंगना रनौत ने इस दौरान ये भी दावा किया कि वो ऐसे गाने बचपन से ही सुनते आ रही हैं तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि लेकिन बीच-बीच में इन पर प्रतिबंध लगते रहे हैं. कंगना का मानना है कि अब ऐसे गानों के लिए और भी सख्ती होनी चाहिए. उन्होंने का कहा कि इस तरह के अश्लील प्रदर्शन से सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रभाव पड़ता है. फैमिली के साथ बैठकर टीवी देखना मुश्किल हो गया है. उनका मानना है कि बॉलीवुड पर कुछ अच्छी लगाम लगानी पड़ेगी.

---विज्ञापन---

‘सरके चुनर’ के लिए गीतकार ने मांगी माफी

सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी’ को गीतकार रकीब आलम ने लिखा है. उन्हें इसके लिए जमकर ट्रोल किया गया था. इंटरनेट पर बढ़ती आलोचना को देखते हुए रकीब ने मंगलवार को को एचटी सिटी से बात करते हुए इस पर रिएक्शन दिया था और बताया था कि उन्होंने ये गाना नहीं लिखा था बल्कि इसे लिखने वाले डायरेक्टर प्रेम हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन 200 करोड़ छापेगी ‘धुरंधर 2’? जानें एडवांस बुकिंग का कलेक्शन

रकीब ने जताई शर्मिंदगी

रकीब ने बताया कि प्रेम ने इस गाने के बोल को कन्नड़ में लिखे थे. फिर जब उन्हें ये गाना लिखने के लिए कहा गया था तो उन्होंने मना कर दिया था. रकीब ने दावा किया कि उन्होंने मेकर्स को बताया था कि ऐसे गाने नहीं चलेंगे. सेंसर हो जाएंगे. फिर मेकर्स की ओर से उनसे कन्नड़ का हिंदी अनुवाद मांगा गया. रकीब ने कहा कि चूसेगा और चाटेगा जैसे शब्द ऑरिजनल वर्जन में ही मौजूद था. रकीब आलम ने गाने के मीनिंग को लेकर कहा कि ये पूरा गाना शराब की बॉटल को लेकर है. अंत में उन्होंने ये भी कहा कि इस गाने की वजह से अब उन्हें शर्मिंदगी भी महसूस हो रही है. अब मेकर्स ने उन्हें क्लीन लिरिक्स के साथ नया वर्जन लिखने के लिए कहा है.

First published on: Mar 18, 2026 11:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.