'मैंने मना किया था…' Nora Fatehi के विवादित गाने पर भड़के गीतकार रकीब आलम, भद्देपन को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही इस गाने की वजह से काफी सुर्खियों में हैं. दरअसल, कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने में इस्तेमाल किए गए भद्दे बोल पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. इस पर गीतकार रकीब आलम का बयान सामने आया है, जिन्होंने इस कन्नड़ गाने को हिन्दी में ट्रान्सलेट किया है.

Nora Fatehi Song Controversy

Nora Fatehi Song Controversy

Raqueeb Alam Lyricist Statement: पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बार उनका डांस नहीं बल्कि जिस गाने पर उन्होंने ठुमके लगाएं हैं, उस गाने के भद्दे बोल कारण बन चुके हैं. दरअसल, नोरा फतेही और संजय दत्त के साथ आया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ बहुत विवाद में घिर गया है. यह गाना कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है. गाने के बोल और वीडियो में दिखाए गए सीन लोगों को बहुत अश्लील लगे. अब इस पर गीतकार रकीब आलम का रिएक्शन सामने आया है. इन्होंने इस कन्नड़ गाने के बोल को हिन्दी में बदला, जिसकी वजह से उन्हें लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है. लेकिन अब उन्होंने इस मुद्दे पर अपना पक्ष सामने रखा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने मना किया था…

नोरा फतेही के इस गाने से हर जगह काफी विवाद बढ़ गया है. गीतकार रकीब आलम, जिनका नाम गाने से जुड़ा है, ने अब इस पर अपनी बात रखी है. रकीब ने कहा कि उन्होंने इस गाने को लिखने से साफ मना कर दिया था. उन्होंने बताया कि मूल गाना कन्नड़ भाषा में फिल्म के निर्देशक प्रेम ने लिखा था. निर्देशक ने उनसे सिर्फ इसका हिंदी में अनुवाद करने को कहा. रकीब ने कई बार मना किया और कहा कि ऐसे बोल हिंदी में नहीं चलेंगे. यह गाना बहुत भद्दा लगेगा और समस्या पैदा करेगा. लेकिन निर्देशक नहीं माने. उन्होंने कहा कि विवाद होगा तो वे खुद संभाल लेंगे. रकीब को बस कन्नड़ बोलों का शब्द-दर-शब्द हिंदी अनुवाद करना पड़ा.

विज्ञापन

इंटरव्यू में दी सफाई

रकीब ने आगे बताया कि यह उनका मूल गाना नहीं है. उन्होंने फिल्म के लिए पांच अन्य गाने लिखे हैं, लेकिन इस वाले को उन्होंने ठुकरा दिया था. फिर भी उनका नाम क्रेडिट में डाल दिया गया. अब विवाद होने पर उन्हें ट्रोलिंग और गालियां सहनी पड़ रही हैं. रकीब ने कहा कि निर्देशक को जानबूझकर कॉन्ट्रोवर्सी चाहिए थी. वे चाहते थे कि गाने से चर्चा हो.

फिल्म इंडस्ट्री में अश्लील गानों का ट्रेंड

यह कोई पहली बार नहीं है, जब किसी भद्दे गाने के बोल ने लोगों को असहज महसूस कराया हो. इससे पहले भी कई गानों में इसी तरह के बोल लिखे गए हैं, जिसमें महिलाओं की शारीरिक संरचना पर भद्दे तरीके से टिप्पणी की गई है. हर बार लोगों की आलोचनाओं के बावजूद चंद व्यूज पाने की ख्वाहिश में मेकर्स किसी भी तरह के गाने फिल्म में डाल देते हैं. इस गाने का भी यही है. इस गाने के बोल इतने खराब थे, कि इसने भोजपुरी गानों की अश्लीलता को भी पीछे छोड़ दिया. नोरा फतेही और संजय दत्त को भी इस गाने के लिए हामी भरने पर कोसा जा रहा है. लेकिन देखने वाली बात है, कि इस विवाद के बाद भी मेकर्स या एक्टर्स अपनी ये जिम्मेदारी समझ पाएंगे या नहीं कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं होती. सिनेमा का हमारे समाज और मानसिकता पर भी काफी प्रभाव पड़ता है. ऐसे गानों का नॉर्मलाइज करने से युवाओं की मानसिकता के साथ सीधा खिलवाड़ करना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ