‘वापस आ गई’, अबू धाबी में फंसी ईशा गुप्ता लौटीं घर, बताया जंग के बीच कैसे हुई वतन वापसी
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता यूएस और ईरान के संघर्ष के बीच अबू धाबी में फंसी थीं. ऐसे में अब उन्होंने फैंस को खुशखबरी दी है कि वो भारत लौट चुकी हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है. अभिनेत्री ने लिखा कि वो वापस आ गईं.
अबु धाबी में फंसी ईशा गुप्ता लौटीं घर (Photo- Esha Gupta/Insta)
Share :
यूएस और ईरान के संघर्ष के बीच अबू धाबी में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने फैंस को खुशखबरी दी है कि वो भारत लौट चुकी हैं. 28 फरवरी से चल रहा संघर्ष अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस संघर्ष के बीच कई भारतीय सेलिब्रेटी UAE में फंस गए थे. इनमें से एक ईशा गुप्ता भी थीं. वो अबू धाबी में थीं. वह घर वापस लौटने की कोशिश कर रही थीं. ऐसे में अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके फैंस को जानकारी दी है कि वो अपने वतन लौट चुकी हैं.
ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट साझा की. इसमें घर वापसी की जानकारी तो दी है साथ ही ये भी बताया कि जंग के बीच उनकी वापसी कैसे हुई? एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वो घर वापस आ गई हैं. सभी को उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी कहा. एक्ट्रेस ने कहा कि जिस स्थिति में वो और अन्य लोग थे. वो बहुत कठीन था.
ईशा गुप्ता ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि ये सब 28 फरवरी को शुरू हुआ था और उस समय वह एयरपोर्ट पर बैठी थीं. दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था. चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई थी. क्योंकि किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ है. ईशा ने बताया कि फिर मिसाइल अटैक की खबरें आने लगी थी और किसी को नहीं पता चला था कि अगले पल में क्या होने वाला है. अजनबी लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे, सभी अपने घरवालों को फोन कर रहे थे.
इतना ही नहीं, ईशा गुप्ता ने आगे लिखा कि वो यह जरूर बताना चाहेंगी कि उन्होंने जो देखा, वह UAE देश की ताकत थी. वह अबु धाबी एयरपोर्ट पर थे. ईशा ने बताया कि ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट सिक्योरिटी के तुरंत एक्शन लिया और पूरे समय शांत रहकर काम किया. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने खिद चेक इन नहीं किया था. इसलिए वह पलटकर अबू धाबी में अपने होटल की ओर चली गई थीं.
ईशा गुप्ता ने अपनी पोस्ट में वो कहानियां सुनाई, जो उस रात होटल में मिले लोगों से उन्होंने खुद सुनी थी. खैर अब एक्ट्रेस घर लौट आई हैं. फैंस समेत एक्ट्रेस के परिवार को राहत मिली है.