Eid Ul Fitr 2026: पिता सलीम खान संग सलमान ने किया फैंस का दीदार, ईद पर लोगों को मिला खास तोहफा
Eid Ul Fitr 2026: हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ने फैंस को ईद पर ईदी दी है. सोशल मीडिया पर सलमान और फैमिली के कई वीडियो सामने आए हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
सलमान खान ने दी ईदी
सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया.
उनके पिता सलीम खान और परिवार के अन्य सदस्य भी इस दौरान बालकनी में नजर आए.
सलीम खान अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए और व्हीलचेयर पर थे.
फैंस हर साल होते हैं जमा
फैंस सलमान खान के घर के बाहर सुबह से ही जमा होने लगे थे ताकि उन्हें ईद पर देख सकें.
Eid Ul Fitr 2026: ईद का खास मौका हो और सलमान खान अपने फैंस को ईदी ना दे, भला ऐसा कैसे हो सकता है. सलमान खान हर साल मुंबई स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस का दीदार करते हैं. ईद के मौके पर भाईजान के फैंस के लिए इससे बड़ा तोहफा नहीं होता. इसलिए सलमान खान के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ नजर आती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.
सलीम खान भी आए नजर
सलमान खान ने हर साल की तरह ही इस साल भी बालकनी में आकर फैंस को ईद की बधाई दी और फैंस का अभिवादन किया है. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उनके पिता सलीम खान और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि ये पहला मौका है, जब बीमार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सलीम खान ने पब्लिक अपीयरेंस दिया है. इस दौरान सभी ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ भी मांगी है. ईद के मौके पर सलमान खान का दीदार करने के लिए फैंस सुबह से ही उनके घर के बाहर जुटने लगते हैं. इस बार भी फैंस सुबह से ही जमा होने शुरू हो गए थे.
https://www.instagram.com/reel/DWJei9hk3D0/
फैंस को मिली ईदी
वहीं, सलमान खान भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं और हमेशा बालकनी में आते हैं. इस साल भी भाईजान ने फैंस को निराश नहीं किया और पूरे परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया है. भाईजान के दीदार के बाद फैंस की ईद भी खास हो गई है और हर कोई खुश नजर आया.
https://www.instagram.com/reel/DWJdRk7E8k5/
कौन-कौन आया नजर?
ईद के इस खास मौके पर पूरा खान परिवार साथ नजर आया. सलीम खान को इस दौरान व्हीलचेयर पर देखा गया. वहीं, सलमान और सलीम खान के अलावा सोहेल, अरबाज, अर्पिता खान सहित परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए, जिन्हें देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.