Dhurandhar the Revenge का धांसू ट्रेलर, जानिए 5 खास बातें, इन 3 सवालों के मिलेंगे जवाब
Dhurandhar the Revenge Trailer 5 Facts: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें रणवीर सिंह का दमदार एक्शन अवतार देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में चलिए आपको इसकी 5 खासियत के बारे में बता रहे हैं और साथ 3 सवालों के बारे में जिसके जवाब इसमें मिलने वाले हैं.
आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar The Revenge) की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. इसमें रणवीर सिंह को पहले पार्ट से ज्यादा दमदार एक्शन अवतार में देखा जा सकता है. अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे हाई एनर्जी के साथ नजर आए हैं. ऐसे में 'धुरंधर 2' की 5 खास बातें बता रहे हैं साथ ही उन 3 सवालों के बारे में, जिसके इसमें जवाब मिलेंगे.
कौन होगा ल्यारी का किंग?
'धुरंधर 2' के ट्रेलर में रणवीर सिंह एक्शन मोड में तो नजर आ रहे हैं लेकिन रहमान डकैत की मौत के बाद अब फिल्म का ट्रेलर सवाल खड़े करते हुए दिखाई दे रहा है कि अब रहमान के बाद ल्यारी का किंग कौन होगा? इसके बाद हमजा अली के रोल में रणवीर सिंह का दमदार एक्शन और दहशत ल्यारी में देखने के लिए मिलती है. ऐसे में अब फिल्म में देखना होगा कि अब ल्यारी का किंग कौन होता है?
फिल्म 'धुरंधर 2' में जो सबसे बड़ा सस्पेंस है वो बड़े साहब पर बना हुआ है. हालांकि, ट्रेलर में भी इस रोल को लेकर कोई खुलासा या हिंट नहीं दिया गया है. ऐसे में अब फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर मेजर इकबाल के बाद बड़े साहब कौन है, जो इस फिल्म का सबसे बड़ा विलेन है. फिल्म 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है और रणवीर सिंह सबका खात्मा करते हुए नजर आने वाले हैं.
कौन है जसकीरत सिंह रंगी?
'धुरंधर' के अंत में जसकीरत सिंह रंगी को इंट्रोड्यूस कराया गया था लेकिन इस किरदार के बारे में कुछ भी रिवील नहीं किया गया था लेकिन अब 'धुरंधर 2' का ट्रेलर जारी किया गया तो इसमें जसकीरत सिंह रंगी को एक्शन मोड में दिखाया गया है और ये कमाल का किरदार लगा है. ऐसे में ट्रेलर में सस्पेंस बरकरार है कि रणवीर सिंह का जसकीरत का किरदार क्या है और क्यों है. अब ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा.
वहीं, 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में आर माधवन तीन शब्द बोलते नजर आते हैं 'हौंसला ईंदन बदला'. ट्रेलर में देखकर साफ तौर से जाहिर है कि इस बार बदले की कहानी देखने के लिए मिलेगी. ये वो बदला होता है, जब IC 814 को आतंकवादियों द्वारा हाईजैक कर लिया जाता है और इसे कांधार लेकर चले जाते हैं. यहां पर हिंदुस्तानियों को उन आतंकियों ने बुजदिल कहा था. वही बदले की आग अजय सान्याल यानी कि आर माधवन में जल रही होती है. वो पाकिस्तान को सबक सिखाते हैं.
देखिए 'धुरंधर 2' का ट्रेलर
https://www.youtube.com/watch?v=NHk7scrb_9I
पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा
इसके साथ ही रणवीर सिंह भी देशभक्ति के जोश से भरे होते हैं. वह ल्यारी में अकेले ही सबके छक्के छुड़ाते नजर आते हैं. चारों तरफ हाहाकार मचा होता है. आग तबाही और खून खराबा होता है. रणवीर भी कहते हैं कि पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा. अब फिल्म की रिलीज के बाद देखना होगा कि इसकी क्या कहानी और हिंदुस्तान पाक के लिए क्या तय करता है.
गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है ऐसे में अब फिल्म को लोग कैसा रिस्पांस करते हैं. वहीं, जब सभी सस्पेंस से पर्दे उठते हैं तो लोग इस पर क्या रिएक्शन देते हैं. माना जा रहा है कि ये 2026 की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है.
आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar The Revenge) की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. इसमें रणवीर सिंह को पहले पार्ट से ज्यादा दमदार एक्शन अवतार में देखा जा सकता है. अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे हाई एनर्जी के साथ नजर आए हैं. ऐसे में ‘धुरंधर 2’ की 5 खास बातें बता रहे हैं साथ ही उन 3 सवालों के बारे में, जिसके इसमें जवाब मिलेंगे.
कौन होगा ल्यारी का किंग?
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में रणवीर सिंह एक्शन मोड में तो नजर आ रहे हैं लेकिन रहमान डकैत की मौत के बाद अब फिल्म का ट्रेलर सवाल खड़े करते हुए दिखाई दे रहा है कि अब रहमान के बाद ल्यारी का किंग कौन होगा? इसके बाद हमजा अली के रोल में रणवीर सिंह का दमदार एक्शन और दहशत ल्यारी में देखने के लिए मिलती है. ऐसे में अब फिल्म में देखना होगा कि अब ल्यारी का किंग कौन होता है?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में जो सबसे बड़ा सस्पेंस है वो बड़े साहब पर बना हुआ है. हालांकि, ट्रेलर में भी इस रोल को लेकर कोई खुलासा या हिंट नहीं दिया गया है. ऐसे में अब फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर मेजर इकबाल के बाद बड़े साहब कौन है, जो इस फिल्म का सबसे बड़ा विलेन है. फिल्म 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है और रणवीर सिंह सबका खात्मा करते हुए नजर आने वाले हैं.
---विज्ञापन---
कौन है जसकीरत सिंह रंगी?
‘धुरंधर’ के अंत में जसकीरत सिंह रंगी को इंट्रोड्यूस कराया गया था लेकिन इस किरदार के बारे में कुछ भी रिवील नहीं किया गया था लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर जारी किया गया तो इसमें जसकीरत सिंह रंगी को एक्शन मोड में दिखाया गया है और ये कमाल का किरदार लगा है. ऐसे में ट्रेलर में सस्पेंस बरकरार है कि रणवीर सिंह का जसकीरत का किरदार क्या है और क्यों है. अब ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा.
वहीं, ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में आर माधवन तीन शब्द बोलते नजर आते हैं ‘हौंसला ईंदन बदला’. ट्रेलर में देखकर साफ तौर से जाहिर है कि इस बार बदले की कहानी देखने के लिए मिलेगी. ये वो बदला होता है, जब IC 814 को आतंकवादियों द्वारा हाईजैक कर लिया जाता है और इसे कांधार लेकर चले जाते हैं. यहां पर हिंदुस्तानियों को उन आतंकियों ने बुजदिल कहा था. वही बदले की आग अजय सान्याल यानी कि आर माधवन में जल रही होती है. वो पाकिस्तान को सबक सिखाते हैं.
देखिए ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर
पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा
इसके साथ ही रणवीर सिंह भी देशभक्ति के जोश से भरे होते हैं. वह ल्यारी में अकेले ही सबके छक्के छुड़ाते नजर आते हैं. चारों तरफ हाहाकार मचा होता है. आग तबाही और खून खराबा होता है. रणवीर भी कहते हैं कि पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा. अब फिल्म की रिलीज के बाद देखना होगा कि इसकी क्या कहानी और हिंदुस्तान पाक के लिए क्या तय करता है.
गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है ऐसे में अब फिल्म को लोग कैसा रिस्पांस करते हैं. वहीं, जब सभी सस्पेंस से पर्दे उठते हैं तो लोग इस पर क्या रिएक्शन देते हैं. माना जा रहा है कि ये 2026 की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है.