Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar की टक्कर में कोई नहीं, रणवीर सिंह की फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड

Dhurandhar OTT Record: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को हर किसी का बेहद प्यार मिल रहा है. फिल्म ने ओटीटी पर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म के नाम कौन-सा नया रिकॉर्ड हुआ है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 8, 2026 15:10
Dhurandhar
Dhurandhar. image credit- social media

Dhurandhar OTT Record: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ओटीटी पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया है और अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिकॉर्ड बनाने से पीछे नहीं हट रही है. जी हां, फिल्म ‘धुरंधर’ ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है. आइए जानते हैं कि इस बार फिल्म के नाम कौन-सा रिकॉर्ड हुआ है?

ग्लोबल लेवल पर टॉप पर फिल्म ‘धुरंधर’

फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर ग्लोबल लेवल पर टॉप पर पहुंच गई है. जी हां, फिल्म ने नेटफ्लिक्स की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश मोस्ट वाच्ड फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 स्पॉट हासिल किया है. ना सिर्फ इंडिया बल्कि दूसरी मार्केट में भी फिल्म को तगड़ी व्यूअरशिप मिली है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 7.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म के व्यूज

फिल्म के व्यूज की बात करें तो इस फिल्म को 76 लाख लोग देख चुके हैं. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा फिल्म पाकिस्तान में भी टॉप स्पॉट पर बनी हुई है. भले ही फिल्म वहां के आतंकवाद से जुड़ी कहानी पर बनी है, लेकिन फिर भी इसे खूब देखा जा रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं, अक्षय खन्ना मुख्य विलेन के रोल में नजर आए है.

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी फिल्म

रणवीर और अक्षय के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर सारा अर्जुन नजर आई हैं. गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, अगर इसके कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

जल्द आएगा दूसरा पार्ट

इसके अलावा फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. अब 19 मार्च 2026 को ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट रिलीज होगा, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

यह भी पढ़ें- Battle Of Galwan की रिलीज पर संकट, क्या तय डेट पर नहीं आएगी सलमान खान की फिल्म?

First published on: Feb 08, 2026 03:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.