Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar के डायरेक्टर से हुई बड़ी गलती, इंटरनेट पर लोगों ने पकड़ी, Aditya Dhar को यूजर्स ने घेरा

Peak Mistake By Aditya Dhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले आदित्य धर ने एक बड़ी गलती हुई, जिसे लोगों ने इंटरनेट पर पकड़ लिया. आइए जानते हैं कि आखिर आदित्या से ऐसा क्या हुआ?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 19, 2026 14:12
Aditya Dhar
Aditya Dhar. image credit- social media

Peak Mistake By Aditya Dhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोगों ने इसकी खूब तारीफ की है, लेकिन इस बीच अब फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने एक ऐसी गलती की है, जिसे लोगों ने इंटरनेट पर पकड़ लिया. इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने डायेरक्टर को घेर भी लिया. आइए जानते हैं कि आखिर आदित्य से ऐसा क्या हुआ है?

आदित्य धर ने टैग किए गलत अकाउंट

दरअसल, बीते दिन यानी बुधवार को फिल्म निर्माता आदित्य धर एक पोस्ट जारी किया. इस पोस्ट में डायरेक्टर ने लोगो से अपील की कि वो सोशल मीडिया पर फिल्म के स्पॉइलर शेयर ना करें. साथ ही उन्होंने दर्शकों के प्रति आभार जताया. इस पोस्ट को शेयर करते हुए आदित्य से बड़ी गलती हुई क्योंकि उन्होंने गलत कलाकारों और निर्माताओं को टैग कर दिया.

---विज्ञापन---

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

जी हां, अपने इस पोस्ट में आदित्य ने गलती से रणवीर सिंह के गलत अकाउंट को टैग कर दिया (जो पहले ट्विटर था). जैसे ही इंटरनेट पर आदित्य का ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों ने तुरंत इसे नोटिस कर लिया और सोशल मीडिया पर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए. इंटरनेट पर इसको लेकर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई.

---विज्ञापन---

क्या बोले यूजर्स?

एक यूजर ने इस पर रिएक्शन अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि आदित्य धर की सबसे बड़ी गलती, आदित्य धर द्वारा पीक डिटेलिंग. दूसरे यूजर ने कहा कि पता नहीं किस रणवीर को टैग कर दिया. तीसरे यूजर ने लिखा कि गलत धुरंधर आ गए. एक और यूजर ने कहा कि गलत रणवीर टैग हो गया है.

इंटरनेट पर हो रही चर्चा

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि धर साहब गलत रणवीर को टैग कर दिया. एक और ने कहा कि आदित्य धर ने गलत आईडी को टैग कर दिया. एक ने लिखा कि कौन-से रणवीर, अर्जुन और माधवन को टैग कर दिया. एक ने लिखा कि आदित्य धर ने गलत रणवीर को टैग किया है. इस तरह लोगों ने आदित्य की गलत टैगिंग पर रिएक्शन दिया है. हालांकि, बाद में इस पोस्ट में सही अकाउंट को टैग कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- क्या सच में रणवीर सिंह का है पाकिस्तान से रिश्ता? धुरंधर के ‘हमजा अली मजारी’ की असल जिंदगी का वो सच, जो कोई नहीं जानता

First published on: Mar 19, 2026 02:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.