Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar 2 में क्यों था यामी गौतम का कैमियो? ‘हक’ फिल्म की डायरेक्टर ने किया खुलासा

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' दर्शकों को बेहद पसंद आई है. इस फिल्म के हर एक किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की है. फिल्म में यामी गौतम का कैमियो भी है, जिस पर अब फिल्म 'हक' की डायरेक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 28, 2026 22:53
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2. image credit- social media

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं, लेकिन टिकट खिड़की पर इसकी पकड़ बेहद मजबूत है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम का कैमियो है, जिससे कई लोगों के मन में ये सवाल था कि आखिर फिल्म में यामी का कैमियो क्यों है? तो इसका जवाब फिल्म ‘हक’ की डायरेक्टर ने दे दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

फिल्म में यामी का कैमियो

दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर 2’ में यामी के कैमियो को लेकर फिल्म ‘हक’ की डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने कहा कि आदित्य धर ने फिल्म ‘हक’ का कट देखा था, जिसे देखने के बाद आदित्य ने कहा था कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में एक सरप्राइज शूट है. सुपर्ण ने आगे कहा कि मैंने उनसे पूछा कि वो क्या है? तो उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर’ के आखिरी सीन में है.

---विज्ञापन---

क्या बोलीं डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा?

फिर मैंने उनसे पूछा कि क्या है? तो उन्होंने कहा कि यामी का किरदार. इसके बाद मैंने उनसे पूछा कि फिर पूछा तो उन्होंने कहा कि गेस करो, ये एक नेमप्लेट है. उनके इस जवाब से मैं बहुत कंफ्यूज हो गई थी और अलग-अलग अजीब अंदाजे लगाने लगी. हालांकि, इस वक्त पर हम दोनों खूब हंस भी रहे थे.

फिल्म ‘हक’

इस सबके बाद आदित्य ने बताया कि उसका नाम शाजिया बानो है. उस वक्त मुझे लगा कि हमारे बीच एक-दूसरे के काम के लिए बहुत सम्मान है और हम एक-दूसरे के काम को दिल से पसंद करते हैं. इसके बाद उन्होंने बताया कि यामी की मेहनत और किरदार फिल्म ‘हक’ में बेहद कमाल का था.

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टारकास्ट

वहीं, अगर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने बेहद अहम किरदार निभाया है. इसके अलावा फिल्म में कुछ देर के लिए यामी गौतम का कैमियो भी नजर आ रहा है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया है.

यह भी पढ़ें- क्या 6वीं बार पिता बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक? दूसरी बीवी Kritika Malik ने दिया लोगों के सवालों का जवाब

First published on: Mar 28, 2026 10:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.