Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar 2 के आगे फुस्स हुई ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई, 10वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने फिर काटा बवाल

Dhurandhar 2, Ustaad Bhagat Singh Box office Collection Day 10: इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' और पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर मौजूद हैं. दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर कमाई कर रही हैं.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 28, 2026 23:55
Dhurandhar 2, Ustaad Bhagat Singh
Dhurandhar 2, Ustaad Bhagat Singh. image credit- social media

Dhurandhar 2, Ustaad Bhagat Singh Box office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ है, तो दूसरी ओर पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’. दोनों ही फिल्में एक साथ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इन फिल्मों को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और 10वें दिन फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई फुस्स हो गई है. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों की कमाई कितनी है?

फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’

आज शनिवार को 10वें दिन फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. इस फिल्म ने 10वें दिन सिर्फ 67 लाख की कमाई की है. बता दें कि ये अब तक की इस फिल्म की सबसे कम कमाई है. हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म संडे को कितना कलेक्शन करती है.

---विज्ञापन---

फुस्स हुई फिल्म की कमाई

वहीं, अगर ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 51.84 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 767.76 करोड़ रुपये हो गया है. इस फिल्म के आगे फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई फुस्स हो गई है. फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की बीते दिन की कमाई ठीकठाक रही थी.

फिल्म की कमाई में गिरावट

बता दें कि फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये, तीसरे दिन की कमाई 9.10 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली है. फिल्म के कल यानी शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो इसने 1.02 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

टोटल कलेक्शन

इसी के साथ फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. जी हां, फिल्म ने देशभर में 68.05 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 91.62 करोड़ रुपये हो गया है. अब देखने वाली बात होगी कि इसकी टोटल कमाई कितनी होती है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में क्यों था यामी गौतम का कैमियो? ‘हक’ फिल्म की डायरेक्टर ने किया खुलासा

First published on: Mar 28, 2026 11:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.