Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Dhurandhar 2 का बवंडर, एडवांस बुकिंग में काटा बवाल, अब 24 घंटे चलेंगे शो, DDLJ की टाइमिंग भी बदली

Dhurandhar 2 The Revenge Shows: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है लेकिन इसके पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसने धांसू कमाई भी कर डाली है.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 17, 2026 15:06
Dhurandhar 2 The Revenge, Dhurandhar 2 Advance Booking
Dhurandhar 2 का बवंडर, एडवांस बुकिंग में काटा बवाल (File Photo)

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस मूवी को ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और लोग धड़ल्ले से इसकी टिकट्स बुक कर रहे हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार कलेक्शन किया है. इसके बज और क्रेज को देखते हुए इसके शोज लेट नाइट से लेकर पोस्ट मिडनाइट तक एड किए गए हैं. इसी के साथ ही ये भारत की पहली फिल्म बन गई है, जिसे 24 घंटे दिखाया जाएगा.

‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में रिलीज से पहले ही ओपनिंग डे के लिए अभी से 15 लाख टिकट्स को बेच दी.हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो जो बड़े थिएटर्स हैं वो हर शो के 4 घंटे 40 मिनट विंडो रख रहे हैं. ऐसे में अब इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए कई सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ के लिए आधी रात के बाद के शोज को भी जोड़ दिए गए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मां बनने वाली हैं ये बड़ी टीवी एक्ट्रेस, कभी इनके शो की रहती है टॉप TRP, जश्न में डूबे फैंस

रात में कब-कब हैं शोज?

इसके साथ ही अगर ‘धुरंधर 2’ के रात के शोज के बारे में बात की जाए तो मुंबई और थाने में पीवीआर चकला और मूवी मैक्स सियोन में सुबह 1.50 के शोज भी हैं और ये रात 11.30 बजे तक अलग-अलग स्क्रीन्स में हैं. वहीं, थाणे और अहमदाहबाद के भी पोस्ट मिडनाइट शो गुरुवार से ही हैं.

---विज्ञापन---

DDLJ की भी बदली टाइमिंग

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की वजह से कई फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया गया था. ‘टॉक्सिक’ को अब 19 मार्च की जगह 4 जून को रिलीज किया जाएगा. हालांकि, पोस्टपोन की डेट आगे बढ़ाने की वजह मिडिल ईस्ट में अशांति के माहौल को बताया जाता है लेकिन लोग इसे ‘धुरंधर 2’ के बज के साथ कनेक्ट करते हैं. ऐसे में अब ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. 30 साल के इसकी फेमस मराठा मंदिर में इसकी स्क्रीनिंग की जा रही है. इसकी हर दिन 11.30 बजे स्क्रीनिंग होती है. ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के लंबे रनटाइम को देखते हुए अब DDLJ की टाइमिंग को सुबह शुरुआती स्लॉट में रखा गया है.

यह भी पढ़ें: सस्ते में देखें Dhurandhar 2! रणवीर सिंह की फिल्म की टिकट इन जगहों पर मिल रही सस्ती

2000 करोड़ कमा सकती है ‘धुरंधर 2’

फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का क्रेज और एडवांस बुकिंग की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करने वाली है साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर सकती है. माना जा रहा है कि ये फिल्म 2000 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसे होता है तो ये फिल्म ‘दंगल’ को पीछे छोड़ सकती है. खैर, ये तो रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा. आपको बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था.

First published on: Mar 17, 2026 03:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.