Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Border 2-Mardaani 3 के कलेक्शन में उछाल, दोनों फिल्में कमाई के लिए लगा रही जोर

Border 2, Mardaani 3 Box Office Collection: सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बनी हुई है. दोनों फिल्में कमाई करने में पीछे नहीं हट रही है. आइए जानते हैं लेटेस्ट कलेक्शन...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 11, 2026 00:03
Border 2, Mardaani 3

Border 2, Mardaani 3 Box Office Collection: सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों फिल्मों की कमाई में बीते दिन के मुकाबले हल्का-सा उछाल देखने को मिला है. भले ही दोनों फिल्मों की रिलीज को समय हो गया है, लेकिन अभी भी दोनों ही कमाई के लिए जोर मार रही हैं. आइए जानते हैं इनका लेटेस्ट कलेक्शन?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’

Sacnilk.com के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 2.84 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म की 18वें दिन की कमाई के मुकाबले इसमें हल्का-सा उछाल है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 314.59 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, अभी फिल्म की कमाई के ये शुरुआती और अनुमानित नंबर है और बदलाव संभव है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘मर्दानी 3’

वहीं, अगर फिल्म ‘मर्दानी 3’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 12वें दिन 1.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की 11वें दिन की कमाई 1.2 करोड़ रुपये थी और इसमें हल्का-सा उछाल आया है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.81 करोड़ रुपये हो गया है. अभी ये नंबर शुरुआती है और कमाई में बदलाव हो सकता है.

फिल्म ‘ओ रोमियो’

गौरतलब है कि दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए समय हो गया है और ये कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म के मेकर्स को अभी भी दोनों फिल्मों से उम्मीदें हैं. देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकती है. इसी के साथ कुछ ही दिनों में शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ भी टिकट खिड़की पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म ‘ओ रोमियो’?

देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज तक ये दोनों फिल्में कितनी कमाई करती है. अब इसका पता तो टाइम आने पर ही लगेगा. शाहिद कपूर की ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें- 4 फिल्में, 4 दिग्गज… 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, आमने-सामने होंगे साउथ-बॉलीवुड

First published on: Feb 11, 2026 12:01 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.