Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

2 घंटे 36 मिनट की वो फिल्म, जो वेलेंटाइन डे से पहले हुई री-रिलीज, थिएटर्स में फिर सजी इश्क की महफिल

Bollywood Romantic Film Re-Release: आज हम आपको 2025 की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो अब फिर से सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 7, 2026 19:01
Saiyaara
Saiyaara. IMAGE CREDIT- Social Media

Bollywood Romantic Film Re-Release: फरवरी यानी प्यार का महीना चल रहा है. आज 7 फरवरी है और लव वीक की भी शुरुआत हो चुकी है. वेलेंटाइन डे 2026 को स्पेशल बनाने के लिए यशराज फिल्म्स की 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

2025 की फिल्म ‘सैयारा’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 2025 की फिल्म ‘सैयारा’ है. इस फिल्म को अब फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म को अब फिर से लोगों का प्यार मिल रहा है.

---विज्ञापन---

मोहित सूरी ने किया डायरेक्ट

फिल्म ‘सैयारा’ को डायरेक्टर मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था और ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. अब फिल्म ‘सैयारा’ को 7 से 13 फरवरी तक सिनेमाघरों में फिर से देखा जा सकेगा, जिन लोगों ने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, वो इसे अब देख सकते हैं.

इन शहरों में देखने मिलेगी फिल्म

बता दें कि ये रोमांटिक फिल्म मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और अन्य शहरों में सीमित शो के साथ रिलीज की गई है. अब आप भी रोमांटिक फिल्मों के शौकीन हैं, तो इस फिल्म को थिएटर में देख सकते हैं. इस फिल्म में अनीत और अहान की जोड़ी को लोगों का बेहद प्यार मिला था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था.

---विज्ञापन---

फिल्म का कलेक्शन और बजट

इसके अलावा अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 579 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 45 करोड़ था. यशराज फिल्म्स के बैनर तले इस मूवी के प्रोड्यूसर अक्षय विधानी थे. इस फिल्म ने अहान और अनीत दोनों को रातोंरात नेशनल क्रश बना दिया था. वहीं, अगर फिल्म की ओटीटी की बात करें तो ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें- Mary Kom के कोच का निधन, नहीं रहे अभिनेता Sunil Thapa

First published on: Feb 07, 2026 07:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.