Superstar Gave 33 Films and Record 180 Songs in Year: मनोरंजन जगत के सितारों की बात करें तो फिल्मी दुनिया के कई ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक अलग ही पहचान बनाई है. आज हम आपको उस सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने एक साल में ना सिर्फ 33 फिल्में की बल्कि 108 गाने भी रिकॉर्ड किए. आइए जानते हैं इनके बारे में…
डिस्को किंग' यानी बप्पी लाहिरी
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 'डिस्को किंग' यानी बप्पी लाहिरी हैं. बप्पी लाहिरी ने ना सिर्फ म्यूजिक दिया बल्कि डिस्को की लहर चलाकर इंडस्ट्री को एक अलग ही ट्रेंड भी दे दिया. बप्पी लाहिरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को हुआ था. उन्होंने डिस्को बीट्स के साथ बॉलीवुड संगीत को नया रूप दिया.
15 फरवरी 2022 को हुआ था निधन
बप्पी ने अपने करियर में बेहद शानदार काम किया, लेकिन उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि साल 1986 में आई. उस साल उन्होंने एक साल में 33 फिल्मों के साथ 180 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए. ये कोई छोटा रिकॉर्ड नहीं था बल्कि इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई. बप्पी दा 15 फरवरी 2022 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे.
500 से ज्यादा फिल्मों को दिया म्यूजिक
बप्पी दा की बात करें तो उन्होंने महज तीन साल की उम्र से क्लासिकल तबला बजाने की शिक्षा ली. इतना ही नहीं बल्कि लता मंगेशकर ने बचपन में उनके तबला की तारीफ की थी. इसके अलावा 11 साल की उम्र में उन्होंने पियानो और ट्यून बनाना शुरू किया. बप्पी दा ने हिंदी, बंगाली और साउथ भारतीय भाषाओं में 5 हजार से ज्यादा गाने कंपोज किए और 500 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया.
डिस्को कल्चर को पॉपुलैरिटी
बप्पी दा की फिल्मों में 'डिस्को डांसर', 'नमक हलाल', 'थानेदार', और 'शराबी' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा 'तम्मा तम्मा लोगे', 'जिमी जिमी आ जा', 'रात बाकी है', और 'पग घुंघरू बांध मीरा नाचती' जैसे गाने भी बेहद पॉपुलर हैं. उन्होंने खुद कई गाने गाए और मिथुन चक्रवर्ती के साथ डिस्को कल्चर को पॉपुलैरिटी दिलवाई.
दो फिल्में प्यार से करो, वही बेस्ट- बप्पी
इसके अलावा अगर बप्पी दा की बात करें तो एक बार उन्होने खुद कहा था कि अब उन्हें इस काम में मजा नहीं आता. उन्होंने बताया था कि अब मजा नहीं आता और साल में दो फिल्में प्यार से करो, वही बेस्ट है.
यह भी पढ़ें- आसान नहीं था बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर… Priyanka Chopra के लिए मुश्किल भरी रही नई शुरुआत, 15-15 घंटे किया इंतजार
Superstar Gave 33 Films and Record 180 Songs in Year: मनोरंजन जगत के सितारों की बात करें तो फिल्मी दुनिया के कई ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक अलग ही पहचान बनाई है. आज हम आपको उस सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने एक साल में ना सिर्फ 33 फिल्में की बल्कि 108 गाने भी रिकॉर्ड किए. आइए जानते हैं इनके बारे में…
डिस्को किंग’ यानी बप्पी लाहिरी
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘डिस्को किंग’ यानी बप्पी लाहिरी हैं. बप्पी लाहिरी ने ना सिर्फ म्यूजिक दिया बल्कि डिस्को की लहर चलाकर इंडस्ट्री को एक अलग ही ट्रेंड भी दे दिया. बप्पी लाहिरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को हुआ था. उन्होंने डिस्को बीट्स के साथ बॉलीवुड संगीत को नया रूप दिया.
15 फरवरी 2022 को हुआ था निधन
बप्पी ने अपने करियर में बेहद शानदार काम किया, लेकिन उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि साल 1986 में आई. उस साल उन्होंने एक साल में 33 फिल्मों के साथ 180 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए. ये कोई छोटा रिकॉर्ड नहीं था बल्कि इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई. बप्पी दा 15 फरवरी 2022 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे.
500 से ज्यादा फिल्मों को दिया म्यूजिक
बप्पी दा की बात करें तो उन्होंने महज तीन साल की उम्र से क्लासिकल तबला बजाने की शिक्षा ली. इतना ही नहीं बल्कि लता मंगेशकर ने बचपन में उनके तबला की तारीफ की थी. इसके अलावा 11 साल की उम्र में उन्होंने पियानो और ट्यून बनाना शुरू किया. बप्पी दा ने हिंदी, बंगाली और साउथ भारतीय भाषाओं में 5 हजार से ज्यादा गाने कंपोज किए और 500 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया.
डिस्को कल्चर को पॉपुलैरिटी
बप्पी दा की फिल्मों में ‘डिस्को डांसर’, ‘नमक हलाल’, ‘थानेदार’, और ‘शराबी’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा ‘तम्मा तम्मा लोगे’, ‘जिमी जिमी आ जा’, ‘रात बाकी है’, और ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाचती’ जैसे गाने भी बेहद पॉपुलर हैं. उन्होंने खुद कई गाने गाए और मिथुन चक्रवर्ती के साथ डिस्को कल्चर को पॉपुलैरिटी दिलवाई.