हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/बॉलीवुड/Arijit Singh: 'मैं नर्वस हूं…', प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद फिर से स्टेज पर लौटे अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर के साथ किया परफॉर्म
बॉलीवुड
Arijit Singh: ‘मैं नर्वस हूं…’, प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद फिर से स्टेज पर लौटे अरिजीत सिंह, अनुष्का शंकर के साथ किया परफॉर्म
Arijit Singh Return On Stage: अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया. ऐसे में अब इस अनाउंसमेंट के बाद सिंगर को पहली बार लाइव स्टेज शेयर करते हुए देखा गया.
Arijit Singh: सिंगर अरिजीत सिंह पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में रिटायरमेंट का ऐलान किया और फैंस को हैरान ही कर दिया है. यहां तक कि फैंस ने उन्हें रिटायरमेंट लेने से मना भी किया. ऐसे में अब इन सभी चर्चाओं के बीच सिंगर को लाइव शो इवेंट में देखा गया. प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के ऐलान के बाद वो कोलकाता में अपना पहला लाइव शो परफॉर्म करते हुए नजर आए.
प्लेबैक सिंगिंग के छोड़ने के बाद ही अरिजीत सिंह को पहली बार लाइव शो में देखते ही फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है. बीती रात वो कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कॉन्सर्ट में अरिजीत ने सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ लाइव शो स्टेज साझा किया है. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद सिंगर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं.
वायरल वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि जब अरिजीत सिंह मंच पर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ. ऑडियंस ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया. अरिजीत ने भी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं बहुत नर्वस हूं. मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद.'
https://www.instagram.com/p/DUgWjy_EuCe/
अरिजीत सिंह ने बंगाली में दी परफॉर्मेंस
लाइव शो में अरिजीत सिंह ने अनुष्का और तालकवादक विक्रम घोष के साथ मिलकर बंगाली में एक शानदार प्रस्तुति दी. उन्होंने 'माया भोरा राती' गाया. इसे मूलतः लक्ष्मी शंकर द्वारा गाया गया था. वहीं, महान सितार वादक पंडित रवि शंकर द्वारा संगीतबद्ध किया गया एक बंगाली गीत है. इतना ही नहीं, अरिजीत सिंह ने अनुष्का के घर जाकर उनसे मिलने के बारे में भी बताया, जहां दोनों संगीतकारों ने कथित तौर पर एक गाने की कंपोजिशन पर साथ काम किया है.
इस लाइव परफॉर्मेंस से अरिजीत सिंह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें अरिजीत को गिटार बजाते हुए गाना गाते देखा जा सकता है. वहीं, अनुष्का शंकर सितार बजाते हुए नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी को स्टेज पर काफी पसंद किया जा रहा है. अरिजीत को स्टेज पर लाइव देखकर वहां मौजूद लोग काफी एक्साइटेड हो गए. वहीं, उनके फैंस भी अपने पसंदीदा गायक को देखकर काफी खुश हैं.
गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने पिछले महीने ही 27 जनवरी, 2026 को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उनकी इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि वो अब प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई काम नहीं करेंगे. उन्होंने अपने इस फैसले के लिए प्यार और समर्थन मांगा साथ ही फैंस का आभार भी व्यक्त किया. हालांकि, सिंगर ने इस दौरान एक चीज साफ की कि वो संगीत बनाना जारी रखेंगे. कॉन्सर्ट, लाइव शो अपने इंडिपेंडेंट गाने बनाते रहेंगे. लेकिन प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे.
Arijit Singh: सिंगर अरिजीत सिंह पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में रिटायरमेंट का ऐलान किया और फैंस को हैरान ही कर दिया है. यहां तक कि फैंस ने उन्हें रिटायरमेंट लेने से मना भी किया. ऐसे में अब इन सभी चर्चाओं के बीच सिंगर को लाइव शो इवेंट में देखा गया. प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के ऐलान के बाद वो कोलकाता में अपना पहला लाइव शो परफॉर्म करते हुए नजर आए.
प्लेबैक सिंगिंग के छोड़ने के बाद ही अरिजीत सिंह को पहली बार लाइव शो में देखते ही फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है. बीती रात वो कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कॉन्सर्ट में अरिजीत ने सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ लाइव शो स्टेज साझा किया है. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद सिंगर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं.
वायरल वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि जब अरिजीत सिंह मंच पर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ. ऑडियंस ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया. अरिजीत ने भी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं बहुत नर्वस हूं. मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद.’
लाइव शो में अरिजीत सिंह ने अनुष्का और तालकवादक विक्रम घोष के साथ मिलकर बंगाली में एक शानदार प्रस्तुति दी. उन्होंने ‘माया भोरा राती’ गाया. इसे मूलतः लक्ष्मी शंकर द्वारा गाया गया था. वहीं, महान सितार वादक पंडित रवि शंकर द्वारा संगीतबद्ध किया गया एक बंगाली गीत है. इतना ही नहीं, अरिजीत सिंह ने अनुष्का के घर जाकर उनसे मिलने के बारे में भी बताया, जहां दोनों संगीतकारों ने कथित तौर पर एक गाने की कंपोजिशन पर साथ काम किया है.
इस लाइव परफॉर्मेंस से अरिजीत सिंह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें अरिजीत को गिटार बजाते हुए गाना गाते देखा जा सकता है. वहीं, अनुष्का शंकर सितार बजाते हुए नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी को स्टेज पर काफी पसंद किया जा रहा है. अरिजीत को स्टेज पर लाइव देखकर वहां मौजूद लोग काफी एक्साइटेड हो गए. वहीं, उनके फैंस भी अपने पसंदीदा गायक को देखकर काफी खुश हैं.
Probably the first time that one heard #ArijitSingh after his retirement from bollywood playback !
When two legends from Bengal enthralled us in Kolkata