हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

4 मिनट 31 सेकंड का वो गाना, जो ट्रक के पीछे छपी लाइन से बना, लता मंगेशकर ने दी थी आवाज

90s Blockbuster Song: 80-90 के दशक में ऐसे कई गाने रहे हैं, जिसे आज भी खूब सुना और देखा जाता है. फैंस काफी पसंद करते हैं. ऐसे में आज आपको ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं, जो ट्रक के पीछे छपी लाइन से बना था.

विज्ञापन
90s का सुपरहिट सॉन्ग. (Photo- Youtube)

90s के दौर में ऐसी ढेरों फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें एक्टर और एक्ट्रेस के रोमांस को लोगों ने काफी पसंद किया है. इसमें कई गाने ऐसे रहे हैं, जो फैंस और दर्शकों के लिए यादगार बन गए. फिर चाहे उन गानों में वेस्टर्न तड़का हो या फिर ये मेलोडी सॉन्ग्स हों. गुजरे जमाने में तो सिंगर्स गानों से लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते थे. ऐसे में आज आपको एक ऐसे ही सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जिसे ट्रक के पीछे लिखी लाइन से लिखा था और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था.

दरअसल, जिस रोमांटिक गाने के बारे में बात की जा रही है इसमें सलमान खान और भाग्यश्री को कास्ट किया गया था. इसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. दिलचस्प बात ये थी कि जिस फिल्म में इस गाने को फिल्माया गया था, वो ‘भाईजान’ और अभिनेत्री की पहली फिल्म का गाना था. इसे साल 1989 में रिलीज किया गया था. इसके गाने आज भी चार्टबस्टर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे को छोड़, अब बेटी की उम्र की एक्ट्रेस सॉन्ग रोमांटिक दिखे निरहुआ, तस्वीरों में दिखी केमिस्ट्री

विज्ञापन

इस फिल्म का है गाना

इस फिल्म का नाम ‘मैंने प्यार किया’ है. इसमें सलमान खान और भाग्यश्री पर सॉन्ग ‘आजा शाम होने आई’ को फिल्माया गया था. इसे संगीतकार राम लक्ष्मण ने लिखा था. इस गाने की कहानी की बात की जाए तो संगीतकार राम लक्ष्मण अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे और उसी दौरान उनकी नजर एक ट्रक पर पड़ी, जिसके पीछे लिखा था, ‘तू चल मैं आई…’. ये लाइन उन्हें काफी पसंद आई थी और इसके बाद उन्होंने इसका जिक्र सूरज बड़जात्या से किया और इस पर गाना बनाने का प्रस्ताव रखा.

यह भी पढ़ें: बहू-बेटे से तोड़े सारे रिश्ते! UK07 Rider Anurag Dobhal के पेरेंट्स का बड़ा कदम, परेशान होकर लिया फैसला

विज्ञापन

फिल्म में पहले ही हो गए थे 9-10 गाने

इतना ही नहीं, सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में पहले ही 9-10 गाने हो गए थे. ऐसे में इसमें अब एक और गाने की जगह नहीं बची थी. लेकिन फिर भी उन्होंने एक और सिटिंग करने की बात कही और एक और गाना बनाने के लिए कहा. पहले तो ट्रक के पीछे लिखी लाइन पर धुन बनाई. बाद में ये लाइनें देव कोहली के पास गईं और उन्होंने गाना बना डाला. हालांकि, पहले ये गाना ‘आजा रात होने आई’ था लेकिन बाद में सूरज बड़जात्या के पिता ने ‘आजा शाम होने आई’ कर दिया था. इस बात का खुलासा खुद सूरज बड़जात्या ने किया था.

इस गाने की एक और खास बात ये भी रही कि इसे एस पी बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर ने अपनी बेहतरीन आवाज दी थी. इसे भाग्यश्री और सलमान खान पर फिल्माया गया था, जिसमें दोनों की कमाल की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola