Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘ये अलग है…’,‘अस्सी’ का ट्रेलर आउट होते ही छाया तापसी पन्नू का जादू

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर हुआ रिलीज हो गया है. दरअसल फिल्म का ट्रेलर देखने से साफ पता चल रहा है कि यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है. फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 4, 2026 16:56
assi trailer
फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर हुआ रिलीज (File Photo)

तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज हो गया है. फिल्म ‘अस्सी’ का पोस्टर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था, जिसके बाद से ही लोग ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि फिल्म का ट्रेलर भी आज यानी 4 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. ‘अस्सी’ का मोशन पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी दिलचस्पी बढ़ गई है. आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि तापसी Anubhav Sinha के साथ काम कर रही है. दरअसल यह फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है. इस मूवी को भूषण कुमार हैं और निर्देशक Anubhav Sinha ने मिलकर बनाया है.

यह भी पढ़ें: ‘खुद को बहुत सुंदर समझती है…’, जब ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्म के सेट पर भड़के थे सलमान खान

---विज्ञापन---

ट्रेलर में क्या दिखा

तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी का जब ट्रेलर शुरू होता है, तो देखा जाता है कि तापसी कोर्ट में मौजूद हैं और केस के बारे में जानकारी दे रही है. फिल्म का ट्रेलर देखने से साफ पता चल रहा है कि यह एक कोर्ट रूम ड्रामा है. फिल्म के ट्रेलर को लाग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि तापसी पन्नू इस फिल्म में वकील का किरदार निभा रही है. इस मूवी में उनका लुक काफी धांसू लग रहा है. लोग ट्रेलर देखने के बाद फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित किया गया है. दरअसल इस फिल्म में तापसी के साथ मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, रेवती और कानी कुसृति  अहम किरदार में नज़र आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन की लाइफ में कैसे आईं ऐश्वर्या राय बच्चन? बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की लव स्टोरी है खूबसूरत

कब रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’

दरअसल तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. बता दें कि इससे पहले अनुभव सिन्हा के साथ तापसी पन्नू ने ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों में काम किया है. अब देखने दिलचस्प होगा कि तापसी की फिल्म अस्सी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है कि नहीं. यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

First published on: Feb 04, 2026 04:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.