Salman Khan Aishwarya Rai Bachchan Throwback: सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता बॉलीवुड में काफी पॉपुलर रहा है. एक समय था जब दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चाओं में रहती थी. हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया था और दोनों की राहें भी अलग हो गई थीं. ब्रेकअप के बाद से दोनों को कभी भी किसी फिल्म या किसी पार्टी में एक साथ नहीं देखा गया. आज भी दोनों एक दूसरे से दूरी बनाकर रखते हैं. वहीं खबरें ये भी थी कि सलमान खान ऐश्वर्या राय बच्चन के एटिट्यूड से काफी परेशान थे. इस बात का खुलासा बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक पुराने इंटरव्यू में किया था. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के इस मुद्दे पर क्या कुछ कहा?
इस एक्ट्रेस ने अनसुना किस्सा किया था रिवील
हिमानी शिवपुरी ने रेड एफएम को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते पर बातें की थी. वहीं इस दौरान एक्ट्रेस ने एक ऐसी बात का जिक्र किया था जो किसी को नहीं पता थी. हिमानी शिवपुरी ने ब्रेकअप की खबरों पर कहा, ‘मुझे नहीं पता कि दोनों का रिश्ता क्यों नहीं चल पाया. अब ये तो वही लोग बेहतर जान सकते हैं.’ हिमानी ने ऐश्वर्या राय संग अपने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा, ‘ऐश्वर्या काफी पढ़ी-लिखी और समझदार हैं. सुंदरता से ज्यादा वो एक बहुत अच्छी इंसान भी हैं. वो मुझसे बहुत बातें शेयर भी करती थीं
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘सलमान खान के साथ उन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता काफी मजबूत हुआ करता था. वो अक्सर फिल्म के सेट पर रात में आ जाते थे और सुबह वापस जाते थे.’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मुझे एक किस्सा याद है, एक बार हम हैदराबाद में ‘हमारा दिल आपके पास है’ की शूटिंग कर रहे थे और सलमान खान सेट पर आए और मुझसे बोले, ‘क्या है? इसको समझाओ, वहीदा रहमान को देखो. ये खुद को बहुत सुंदर समझती है.’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सलमान खान की इस बात पर मैं उन्हें शांत रहने के लिए बोलने लगी थी.
ऐश्वर्या राय बच्चन ने दी थी ब्रेकअप की खबर
बता दें सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट से शुरू हुआ था. कुछ टाइम साथ रहने के बाद दोनों के बीच बात नहीं बन पाई थी और दोनों अलग हो गए थे. वहीं इस बात की जानकारी भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू में दी थी. बता दें ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं और दोनों ने साल 2007 में शादी भी कर ली थी. वहीं सलमान खान अभी तक सिंगल हैं और उन्हें जिंदगी भर शादी ही नहीं की.