---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

विवादों के बीच रिलीज हुआ ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘पान की दुकान’, शाहिद कपूर के डांस ने मचाया धमाल

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, फिल्म रिलीज होने से पहले काफी विवादों में घिर चुकी है. लेकिन अब फिल्म का एक नया गाना रिलीज हुआ है.

Author Edited By : Shahzad Khan
Updated: Feb 7, 2026 21:28
o romeo
ओ रोमियो का नया गाना हुआ रिलीज

सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रिमियो’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ चुकी है. फिल्म में शाहिद कपूर एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का रोल निभा रहे हैं. हालांकि, विवादों के बाद भी फिल्म का नया गाना ‘पान की दुकान’ रिलीज हुआ है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. एक्टर शाहिद कपूर ने अपने फिल्म का नया गाना एक इवेंट के दौरान रिलीज किया है. शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का यह गाना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘मैंने सीख लिया है…’,ब्रेकअप रूमर्स के बीच तारा सुतारिया का इमोशनल रिएक्शन हुआ वायरल

---विज्ञापन---

‘ओ रोमियो’ का नया गोना हुआ रिलीज

‘ओ रोमियो’ फिल्म का यह गाना ‘पान की दुकान’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि शाहिद का यह गाना एक हाई-एनर्जी वाला गाना है. इस गाने के डांस स्टेप भी कमाल के है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. दरअसल फिल्म का गाना इतना शानदार है कि सुनते ही आपको झूमने का मन करने लगता है. ‘पान की दुकान’ गाने में शाहिद कपूर के साथ दिशा पाटनी ने भी खूब जलवा बिखेरा है. उनकी मौजूदगी ने गाने को कॉपी हाईप दिया है. ‘ओ रोमियो’ फिल्म का यह गाना सुखविंदर सिंह और रेखा भारद्वाज ने गाया है.

यह भी पढ़ें: 8.2 IMDb रेटिंग वाली वो साउथ फिल्म, जिसे रोटन टोमैटोज पर मिले पूरे 100% नंबर

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’

आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के इस गाने का लिरिक्स गुलजार साहब ने लिखा है. इस फिल्म का साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस किया है, तो वहीं इसे विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित किया गया है. ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्‍ना भाटिया, फरीदा जलाल और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में नजर आ रही है. शाहिद कपूर कि यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने से पहले विवाद में घिर गई है. शाहिद इस फिल्म में माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभा रहे हैं, जिसे लेकर हुसैन उस्तरा की बेटी ने कोर्ट में एक याचिका दायर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके पिता की कहानी दिखाई गई है और उसे गलत तरीके से दिखाया गया है. लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने विशाल भारद्वाज ने इसे साफ इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि यह एक काल्पनिक किरदार है.

First published on: Feb 07, 2026 09:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.