8.2 IMDb रेटिंग वाली वो साउथ फिल्म, जिसे रोटन टोमैटोज पर मिले पूरे 100% नंबर

आपको साउथ की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको साउथ की एक ऐसी थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसे देखकर आपको काफी मजा आएगा. दरअसल यह एक क्राइम पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

viduthalai part 1

विदुथलाई: पार्ट 1 (Prime Video)

आज के समय में लोग बालीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं. आपको भी साउथ की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आइएमडीबी ने 8.2 की शानदार रेटिंग दी है. इतना ही नहीं रोटन टोमैजो ने साउथ की इस फिल्म को 100% रेटिंग से नवाजा है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म की कहानी की बात करें, इसमें आपको क्राइम, इन्वेस्टिगेशन और पॉलिटिकल थ्रिलर देखने को मिलता है. इस मूवी में आपको पुलिस की बर्बरता के साथ आम आदमी का संघर्ष भी दिया गया है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है ‘विदुथलाई: पार्ट 1’ फिल्म की कहानी

साउथ की इस फिल्म का नाम ‘विदुथलाई: पार्ट 1’ है. इस मूवी में आपको साल 1980 की कहानी दिखाई गई है, जो आपको काफी पसंद आने वाली है. इस फिल्म कि कहानी कुमारेशन (सूरी) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. दरअसल इस फिल्म में दिखाया गया है कि कुमारेशन एक ईमानदार और सीधा-साधा ड्राइवर है. वहीं फिल्म में दिखाया गया है कि दूसरी ओर एक अलगाववादी संगठन पीपुल्स आर्मी है, जो रहस्यमयी नेता पेरुमल वाथियार होते हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म में नेता का किरदार विजय सेतुपति होते है.

विज्ञापन

किस ओटीटी पर ‘विदुथलाई: पार्ट 1’ है मौजूद

आपको बता दें कि साउथ कि फिल्म ‘विदुथलाई: पार्ट 1’ में दिखाया गया है कि सरकार के साथ मिलकर पुलिस एक ऑपरेशन चलाती है, जिसमें वो वाथियार को पकड़ने की कोशिश करती है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि ऑपरेशन के लिए पुलिस जो रास्ता अपनाती है, वो काफी शर्मसार होता है. अगर आपने इस फिल्म को एक बार देखना शुरू किया, तो आप पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे. अगर आप भी साउथ की इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आप इसे ZEE5 पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ