Bollywood Latest News: मनोरंजन की खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है। हम फिल्म जगत से जुड़ी तमाम तरह की ब्रेकिंग खबरें और लेटेस्ट जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए हम हाजिर हैं। जाहिर सी बात है कि लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि वो टीवी से जानकारी जुटा पाएं इसलिए हम आपके लिए News24 का स्पेशल सेगमेंट लेकर आए हैं। इस सेगमेंट में आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, टॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। तो बिना किसी देरी के जानते हैं आज की लेटेस्ट खबरों के बारे में…
‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट आउट
Panchayat 3 Release Date Announce: जितेंद्र कुमार की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इसी सीरीज के पहले दो सीजन काफी पसंद किए गए थे। अब लोग इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हम आपके लिए गुड न्यूज लेकर आए हैं। दरअसल, फैंस की एक्साइटमेंट को ध्यान में रखते हुए ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट फाइनली अनाउंस कर दी गई है। दरअसल, कुछ घंटे पहले ही प्राइम वीडियो के आधिकारिक एक्स हैंडल पर ‘पंचायत 3’ का नया पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। बता दें कि सचिव जी की ये सीरीज इस महीने के आखिरी में यानी 28 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट पर आया अपडेट
Kangana Ranaut Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार करने में बिजी चल रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी चर्चा में हैं। ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है। इस बात का खुलासा फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने किया है। सूत्र का कहना है कि एक्ट्रेस फिलहाल चुनाव पर फोकस करना चाहती हैं। गौरतलब है कि ‘इमरजेंसी’ पहले साल 2023 में रिलीज होनी थी। इसके बाद रिलीज डेट को जून, 2024 में शिफ्ट किया गया था। अब एक बार फिर रिलीज डेट में बदलाव होने से दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
माधुरी दीक्षित को बच्चे ने बोला आंटी
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। उनकी एक झलक के लिए पाने को फैंस उतावले रहते हैं। ‘डांस दीवाने’ के सेट के बाहर से माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है, जहां एक छोटा बच्चा माधुरी को ‘हेलो आंटी’ बोलते हुए दिखाई दिया। वीडियो में एक महिला अपने बच्चे से कहती है कि ‘आंटी को हेलो बोलो’ इसपर बच्चा एक्ट्रेस को आंटी बोलता है। ये सुनकर पहले माधुरी स्माइल देती हैं और फिर अजीब सा रिएक्शन देकर आगे की ओर बढ़ जाती हैं। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। देखें वीडियो के कमेंट्स बॉक्स में।
Krrish 4 पर आया ताजा अपडेट
Krrish 4 Latest Update: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 4’ पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फैंस भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कृष 4’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर सकते हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद पहले भी ‘बैंग बैंग’, ‘फाइटर’ और ‘वॉर’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
हरि हर वीरा मल्लू का टीजर रिलीज
साउथ एक्टर पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। पवन कल्याण का गजब लुक देखने लायक है। वहीं औरंगजेब के किरदार में बॉबी देओल छा गए हैं। एक बार फिर विलेन बनकर बॉबी ने साबित कर दिया है कि वो दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के टीजर के साथ मेकर्स ने पोस्टर भी रिलीज किया है। ये पैन इंडिया फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में उतरेगी। हालांकि अभी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हो सका है।
Maidaan ने बॉक्स ऑफिस पर चला जादू
Maidaan Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से चल रही थी। इस बीच रिलीज के 21 दिन ‘मैदान’ का जादू फिर चल गया है। sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 21वें दिन 1.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस हिसाब से फिल्म की टोटल कलेक्शन 45.09 करोड़ रुपये के पास पहुंच गई है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 60 करोड़ रुपये के पास पहुंच गई है।
हीरामंडी पर क्या है दर्शकों की प्रतिक्रिया?
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार‘ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। आठ एपिसोड वाली इस सीरीज को फैंस की बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। भंसाली की स्टारकास्ट लोगों को काफी पसंद आ रही है। यूजर्स भी ट्विटर पर अपने जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘हीरामंडी का पहला एपिसोड काफी शानदार है। विजुअल्स और डायलॉग सब काफी अच्छे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हीरामंडी काफी अच्छी लग रही है। सेटअप काफी अच्छा लग रहा है।’ यहां देखिए यूजर्स के रिएक्शन
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines