---विज्ञापन---

बॉलीवुड की 6 फिल्में, जिनमें Fighter जैसे सीन और अटूट देशभक्ति

Bollywood Films Similar With Fighter: फाइटर ही नहीं बल्कि और भी फिल्में ऐसी हैं, जिनमें देशभक्ति और बलिदान दिखाया गया है।

---विज्ञापन---

Bollywood Films Similar Like Fighter: आज ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाघरों में एंट्री कर चुकी है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और इसे पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहा है।

इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि और ऐसी कौन-सी फिल्में हैं, जो ‘फाइटर’ के जैसी हैं। आइए जानते हैं…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘मेगा ब्लॉकबस्टर….’, एक्शन और देशप्रेम से भरी Fighter ने जीता सोशल मीडिया यूजर्स का दिल, पढ़ें रिव्यू

---विज्ञापन---

‘फाइटर’ जैसी हैं और भी फिल्में

1. अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ ने दर्शकों का खूब दिल जीता। ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसमें कई बड़े सितारों ने अपना जलवा दिखाया था। इस फिल्म में भी फाइटर की तरह ही देशभक्ति देखने को मिली थी।

2. वीर-जारा

इस फिल्म में बेहद शानदार प्रेम कहानी दिखाई गई, लेकिन फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर वीर प्रताप सिंह, जो भारतीय वायु सेना में एक पायलट हैं उनकी भी कहानी है, जो बेहद दर्दभरी है।

---विज्ञापन---

3. गुंजन सक्सेना

फिल्म गुंजन सक्सेना में जाह्नवी कपूर ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म भी फाइटर की ही तरह है, जिसमें भारत की पहली एयरफोर्स पायलट गुंजन की बायोपिक को दिखाया गया है।

4. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं, जो बेहद शानदार किरदार निभाते हैं। इस फिल्म में भी भारतीय सेना की ही गौरवगाथा दिखाई गई है, जो दिल में देशभक्ति का जुनून भरती है।

---विज्ञापन---

5. एयरलिफ्ट

इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म में कुवैत में रहने वाले भारतीय मूल के बिजनेसमैन रंजीत कटियाल की कहानी को दिखाया गया है, जो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही।

6. फाइटर

अब, ऋतिक रोशन और दीपिका की ‘फाइटर’ भी रिलीज हो गई है, जिसमें भारतीय वायुसेना की गौरवगाथा दिखाई गई है। फिल्म आज ही रिलीज हुई है और ये बॉक्स ऑफिस पर कितनी ओपनिंग करेगी ये देखने वाली बात होगी।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 25, 2024 12:38 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola