हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ranveer Singh और Ryan Reynolds जल्द साथ करेंगे काम? Deadpool ने इंटरव्यू में दिए संकेत

Ryan Reynolds On Ranveer Singh: रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रयान रेनॉल्ड्स ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं रयान ने रणवीर की फिटनेस पर भी कमेंट किया। रयान ‘डेडपूल 2’ के हिंदी वर्जन में उनके कैरेक्टर को अपनी आवाज देने वाले रणवीर सिंह को अपना फेवरेट एक्टर भी मानते हैं। साथ ही उनके साथ काम भी करना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं रयान ने क्या कुछ कहा रणवीर सिंह के बारे में।

विज्ञापन
Ryan Reynolds On Ranveer Singh

Ryan Reynolds On Ranveer Singh: रणवीर सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर आज ही के दिन साल 6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे थे। रणवीर सिंह ने अब तक अपने 14 साल के करियर में कई जबरदस्त फिल्में दी हैं। साल 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से रणवीर ने डेब्यू किया था।

रणवीर के शानदार अभिनय के लिए उन्हें काफी अवार्ड्स मिले हैं। वहीं फैंस भी रणवीर को बहुत पसंद करते हैं लेकिन अब रणवीर को इंटरनेशनल एक्टर ने भी जमकर सराहा है।

दरअसल ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ की रिलीज से पहले इसके लीड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन का एक इंटरव्यू काफी सुर्खियों में है। इस इंटरव्यू में जब रयान से पूछा गया था कि बॉलीवुड में उनका फेवरेट एक्टर कौन है तो रयान ने जवाब दिया रणवीर सिंह। रयान से पूछा गया कि बॉलीवुड में वो किसके साथ काम करना पसंद करेंगे तो उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने ही ‘डेडपूल 2’ के हिंदी वर्जन में रयान की आवाज के लिए डब किया था।

विज्ञापन

रणवीर को बताया फनी और अमेजिंग

रयान रेनॉल्ड्स ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह बहुत अमेजिंग हैं। उन्होंने मेरे लिए ‘डेडपूल’ में आवाज दी थी। लेकिन इसके साथ ही वो बहुत फनी भी हैं। इसके बाद रयान ने रणवीर की तरफ इशारा करते हुए ह्यू जैकमैन से पूछा गया कि क्या आप फिट हैं? इस आदमी को देख कर लगेगा कि आप एक क्रिप्टकीपर हैं। यानी रयान ने रणवीर की फिटनेस को भी सराहा। रयान और ह्यू जैकमैन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे रणवीर के फैंस ने काफी पसंद किया।

26 जुलाई को रिलीज हो रही ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’

आपको बता दें फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रयान और ह्यू पहली बार एक साथ दमदार एक्शन करते हुए दिखेंगे। अब तक इस फिल्म के दो सीजन आ चुके हैं। वहीं अब ‘डेडपूल और वूल्वरिन’ 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik ने जड़ा Vishal Pandey को थप्पड़, बिग बॉस से अरमान होंगे बेघर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola