Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik ने जड़ा Vishal Pandey को थप्पड़, बिग बॉस से अरमान होंगे बेघर?

Armaan Malik Slapped Vishal Pandey: रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इनदिनों काफी चर्चाओं में है। बिग बॉस में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच काफी लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। खबरों की मानें तो विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच अब फाइट इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ तक जड़ दिया है। जी हां अरमान मलिक के विशाल पांडे को थप्पड़ मारने की खबर सामने आ रही है जिसकी वजह से अब हो सकता है कि अरमान को बिग बॉस बाहर का रास्ता दिखा दें। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Armaan Malik Slapped Vishal Pandey

Armaan Malik Slapped Vishal Pandey

Armaan Malik Slapped Vishal Pandey: बिग बॉस ओटीटी 3 ( Bigg Boss OTT 3) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। वीकेंड का वार एपिसोड में अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच काफी घमासान देखने को मिला है। खबर आ रही है कि अरमान मलिक ने आग-बबूला होकर विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया है। विशाल पांडे पर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने उनकी दूसरी पत्नी को बुरी नजर से देखने का आरोप लगाया था जिसके बाद अरमान मलिक ने गुस्से में आकर विशाल पांडे को चांटा मार दिया।

विज्ञापन

विशाल पांडे को अरमान ने मारा थप्पड़

वीकेंड का वार एपिसोड में पायल मलिक अपने पति अरमान मलिक और सौतन कृतिका मलिक को सपोर्ट करने पहुंची। इसी बीच पायल मलिक उस बात का जिक्र कर देती हैं जो विशाल पांडे ने लवकेश कटारिया के कान में कही थी। दरअसल विशाल पांडे ने लवकेश को कहा था कि कृतिका भाभी बहुत सुंदर हैं।
बस इसी बात पर पायल ने विशाल पर कृतिका को बुरी नजर से देखने का बड़ा आरोप लगाया। हालांकि विशाल ने अपनी तरफ से डिफेंड करने की खूब कोशिश की लेकिन ना तो शो के होस्ट अनिल कपूर ने उनका साथ दिया और अरमान-कृतिका ने भी उनकी एक ना सुनी।

विज्ञापन

थप्पड़ मारने की क्या रही वजह?

अरमान मलिक के विशाल पांडे को थप्पड़ मारने की वजह रही उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक, जिनके बारे में विशाल पांडे ने लवकेश कटारिया को एक बात कही। अरमान इस बात से काफी खफा नजर आए। किसी का उनकी दूसरी पत्नी पर यूं टिप्पणी करना अरमान को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने विशाल से लड़ाई करते हुए उन्हें चांटा मार दिया।

विज्ञापन

शो से बाहर होंगे अरमान मलिक?

विज्ञापन

खबरों की मानें तो अरमान मलिक के विशाल पांडे को यूं थप्पड़ मारने के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स भी काफी डर गए। जहां विशाल पांडे काफी रोते हुए नजर आए वहीं दूसरे कंटेस्टेंट्स ने अरमान की इस हरकत की निंदा की। अगर ये खबर बिल्कुल सच साबित होती है तो अरमान मलिक को बिग बॉस के घर से बेघर किया जा सकता है। बिग बॉस के घर में किसी को हाथ लगाना सख्त मना है। अगर अरमान मलिक ने ऐसा किया है तो मेकर्स उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ