Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

ट्रेलर रिलीज के साथ ही छा गई Akshay Kumar की ‘भूत बंगला’ फिल्म, फैंस बोले-अब आएगा मजा

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर 6 अप्रैल 2026 को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. अगर आपने यह ट्रेलर देख लिया, तो यकीन मानिए आपके चेहरे पर हंसी आ ही जाएगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Apr 6, 2026 15:44
Bhooth bangla
भूत बंगला फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

सुपरस्टार अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगाल’ का आखिरकार इंतजार हो गया है. दरअसल, मेकर्स ने आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग ट्रेलर की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर पर कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था. हालांकि, आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर पाकिस्तान में छाईं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर ने बनाया दबदबा

---विज्ञापन---

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

आपको बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ 27 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली थी. लेकिन मूवी की डेट को आगे बढ़ाकर 30 मार्च कर दिया गया था. लेकिन फिल्म का ट्रेलर इन दोनों तारीखों पर भी जारी नहीं किया गया था, जिसकी वजह से दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी. लेकिन मेकर्स ने आज फाइनली ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो लोगों को खूब पसंद आने वाली है. अक्षय कुमार स्टार फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर 3 मिनट 4 सेकंड का है. इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको ‘भूल भुलैया’ की याद आएगी.

यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर 2 घंटे 55 मिनट की इस क्राइम थ्रिलर ने मचाया गदर, IMDb 9.2 रेटिंग के साथ मचा रही धूम

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’ फिल्म

अक्षय कुमार एक बार फिर अपने वही पुराने अंदाज में लौट आए हैं. ट्रेलर में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही है. इतना ही नहीं परेश रावल और राजपाल यादव ने फिल्म में कॉमेडी का डबल तड़का लगाया है. आपको बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर काफी शानदार लग रहा है. इस ट्रेलर को देखने के बाद यही लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है. भूत बांग्ला फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामीका गब्बी, दिवंगत असरानी और मिथिला पालकर जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. आपको बता दें कि मेकर्स इस फिल्म का पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल रात 9 बजे ऑर्गेनाइज करने वाले हैं.

First published on: Apr 06, 2026 03:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.