Sara Ali Khan Visits Kedarnath: अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर कहीं ना कहीं घूमने जाती रहती है। इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों की तादाद में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं।
इस बीच एक्ट्रेस सारा अली खान भी केदारनाथ धाम पहुंचीं और बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। हालांकि वहां लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए आगामी 15 मई तक केदारनाथ के लिए पंजीकरण रोका गया है।
सारा अली खान ने किए बाबा केदार के दर्शन
बता दें कि एक्ट्रेस सारा अली खान ने बाबा केदार के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद लिया। वहीं, इसके बाद एक्ट्रेस ने जप भी किया है। सारा ने फैंस के साथ वहां की फोटोज भी शेयर की है।
Sara Ali Khan Visits Kedarnath
एक्ट्रेस ने लिखा ये कैप्शन
वहीं, एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि- ”पहली बार जब मैं यहां आई थी तो मैंने कभी कैमरे का सामना नहीं किया था..” इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि- ‘आज मैं कैमरे के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती..धन्यवाद केदारनाथ बाबा आज मैं जो हूं, मुझे वो बनाने के लिए…”
Sara Ali Khan Visits Kedarnath
पहले भी केदारनाथ धाम आ चुकी हैं सारा अली खान
बता दें कि सारा अली खान दो दिन से वहीं पर है। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री पहले भी केदारनाथ धाम आ चुकी हैं और बाबा के दर्शन कर चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान करीब दो महीने तक वहीं रही थी।
Sara Ali Khan Visits Kedarnath
सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस की फोटोज खूब पसंद की जा रही है। वहीं, फैंस भी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इन फोटोज में सारा अली खान बहुत ही ज्यादा सुंदर भी लग रही हैं।
Sara Ali Khan Visits Kedarnath
सारा अली खान वर्कफ्रंट
वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सारा अली खान बहुत जल्द आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आने वाली हैं और ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इसके अलावा सारा विक्की कौशल के साथ ‘लुका छुपी 2’ और फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में भी नजर आने वाली है।
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
4 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
6 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
6 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
7 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
8 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
9 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
16 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines