हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/जब अक्षय कुमार ने भरी महफिल में जड़ दिया थप्पड़, बेहोश हो गया था शख्स, भगवान से दुआ मांगने लगे एक्टर
एंटरटेनमेंट
जब अक्षय कुमार ने भरी महफिल में जड़ दिया थप्पड़, बेहोश हो गया था शख्स, भगवान से दुआ मांगने लगे एक्टर
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज के लिए काफी जानें जाते हैं. लेकिन एक बार अक्षय कुमार को इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने पार्टी के दौरान एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था और वो शख्स बेहोश हो गया था. आज भी इस बात को लेकर अक्षय कुमार काफी दुखी होते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
अक्षय कुमार के थप्पड़ से बेहोश हो गया था शख्स ? (Instagram)
Share :
हिंदी सिनेमा के एक्शन हिरो यानी अक्षय कुमार को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपने नए रियालिटी गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यबन' को होस्ट कर रहे है. इस शो को दर्शकों का भी भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है. अक्षय कुमार के इस शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हो चुके हैं. इतनी ही नहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में 'शार्क टैंक इंडिया' के जजेस नजर आने वाले है. दरअसल इस एपिसोड में अक्षय कुमार ने एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे अक्षय कुमार के फैंस सुनकर काफी हैरान हो रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
'व्हील ऑफ फॉर्च्यबन' में नजर आएंगे 'शार्क टैंक इंडिया' के जजेस
दरअसल, अक्षय कुमार का ये एपिसोड पहले ही शूट कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक टास्क के दौरान शार्क अमन ने अक्षय कुमार से एक सवाल पूछा कि आपको अब तक का सबसे ज्यादा बेइज्जती वाला मोमेंट कौन सा रहा है. इसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने सालों पुराना एक वाक्या सुनाया है. उन्होंने कहा कि जब वो अपने एक दोस्त के साथ एक खास पार्टी में गए थे, तो वहां एक शख्स के अक्षय कुमार के दोस्त की बहस हो गई थी.
अक्षय कुमार ने आगे कहा कि यह बहसबाजी काफी ज्यादा बढ़ गई और वो शख्स उनके दोस्त को गालियां देने लगा था. अक्षय ने कहा कि जब उसने गाली दी तो मैने उसे मना किया लेकिन वो माना नहीं. मैंने उसे 4-5 बार वॉर्निंग दी लेकिन वो शख्स रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था.उन्होंने कहा कि वो शख्स उनके दोस्त की लगातार बेइज्जती करता जा रहा था, जिसकी वजह से मुझे बीच में आना पड़ा और फिर गुस्से में आकर मैने उस व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ मार दिया. हैरानी की बात यह है कि थप्पड़ पड़ते ही वो शख्स बेहोश हो गया था.
अक्षय कुमार ने आगे बताया कि वो पार्टी काफी बड़ी थी. इस पार्टी में सचमुच मेरा दोस्त रोने लगा था. दरअसल, उसे काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी. एक्टर ने आगे बताया की जब वो शख्स बेहोश हुआ, तो मैं काफी घबरा गया था. मुझे एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे मेरा पुरा करियर खत्म हो गया. मैं भगवान से प्रार्थना करने लगा था. हमने जब उस पर पानी डाला, तो वो होश में आ गया था. इस बात का मुझे आज भी काफी मलाल है.
हिंदी सिनेमा के एक्शन हिरो यानी अक्षय कुमार को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपने नए रियालिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यबन’ को होस्ट कर रहे है. इस शो को दर्शकों का भी भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है. अक्षय कुमार के इस शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हो चुके हैं. इतनी ही नहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जजेस नजर आने वाले है. दरअसल इस एपिसोड में अक्षय कुमार ने एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे अक्षय कुमार के फैंस सुनकर काफी हैरान हो रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यबन’ में नजर आएंगे ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जजेस