Bigg Boss Worst Winners: बिग बॉस के अब तक 18 सीजन आ चुके हैं और ओटीटी के 3 सीजन स्ट्रीम हो चुके हैं। ऐसे में सालों से इस शो को लेकर फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है। इस शो को देखते-देखते फैंस इसमें इतना इन्वॉल्व हो जाते हैं कि फिनाले तक सभी जज्बाती हो जाते हैं। ऐसे में अगर उनकी पसंद के कंटेस्टेंट्स शो नहीं जीतते तो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। साथ ही मेकर्स पर भी कई आरोप लगते हैं। चलिए जानते हैं किन-किन के शो जीतने पर बवाल हुआ है? और जनता ने किसे सबसे घटिया विनर का टैग दिया है?
Karan Veer Mehra
करण वीर मेहरा ने ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी तो जीत ली है, लेकिन अभी तक मेकर्स और उनको धमकियां मिल रही हैं। जनता विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को ही विजेता मानती है। लोगों का आरोप है कि मेकर्स ने साजिश रचकर करण को ट्रॉफी दी है और वो ये शो जीतने के काबिल नहीं थे।
Juhi Parmar
जूही परमार ने ‘बिग बॉस 5’ की ट्रॉफी जीती थी। उस दौरान भी फैंस जूही की जीत से खुश नहीं थे। लोगों का कहना था कि सिर्फ टीवी की बहुओं को चैनल वाले ट्रॉफी पकड़ा देते हैं।
Prince Narula
प्रिंस नरूला ने सीजन 9 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उस दौरान भी बिग बॉस के फैंस खुश नहीं थे। दरअसल, प्रिंस ने शो में 2 लड़कियों को प्रपोज किया था। इसके कारण उनकी इमेज खराब हो गई थी। दूसरी तरफ किश्वर मर्चेंट शो जीते फैंस यही चाहते थे, लेकिन मेकर्स की प्लानिंग की वजह से वो नहीं जीत पाईं।
Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जब उनको सलमान खान ने विजेता घोषित किया तो फैंस का दिल टूट गया था। दरअसल, भारतीय क्रिकेटर श्रीशांत उनके साथ मुकाबले में थे। लोगों को उम्मीद थी कि श्रीशांत ही ये शो जीतेंगे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया था।
Tejasswi Prakash
तेजस्वी प्रकाश को विनर के रूप में लोग आज तक एक्सेप्ट नहीं कर पाए हैं। प्रतिक सहजपाल और करण कुंद्रा के होते हुए तेजस्वी का शो जीतना लोगों को रास नहीं आया था। ऐसे में फैंस ने आरोप लगाए कि वो ‘नागिन’ बनने वाली हैं, इसलिए मेकर्स ने उन्हें शो की ट्रॉफी दी है।
MC Stan
एमसी स्टेन ने पूरा सीजन शो में कुछ भी नहीं किया। फिर भी मेकर्स उन्हें शो में लेकर आगे बढ़ते रहे। आखिरी के एक हफ्ते में ही एमसी स्टेन एक्टिव नजर आए थे। इस दौरान मेकर्स ने उन पर मेहरबानी दिखाते हुए शो में उनका कॉन्सर्ट भी रखवाया। इसके बाद ट्रॉफी भी दे दी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 4 को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब तक शुरू? कौन करेगा होस्ट?
Munawar Faruqui
मुनव्वर फारूकी शो भले ही जीत गए हों, लेकिन उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ गईं। इस शो में मुनव्वर फारूकी पूरी तरह से एक्सपोज हो गए और उनकी लव लाइफ तमाशा बन गई। आज भी लोग उन्हें देखते हैं तो उनका मजाक ही बनाते हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines