BB OTT 2: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को होस्ट करेंगे सलमान खान, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा शो

BB OTT 2: पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। इस वीडियो में स्ट्रीमिंग पार्टनर का नाम भी सामने आ गया है। साथ ही जैसे ही ये वीडियो रिलीज हुआ तो फैंस में शो को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।बीते दिनों खबर आई थी कि ‘बिग […]

---विज्ञापन---

BB OTT 2: पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। इस वीडियो में स्ट्रीमिंग पार्टनर का नाम भी सामने आ गया है। साथ ही जैसे ही ये वीडियो रिलीज हुआ तो फैंस में शो को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

बीते दिनों खबर आई थी कि ‘बिग बॉस’ के इस नए सीजन को करण जौहर के बजाए सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। मतलब शो में सलमान ओटीटी पर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए दिखेंगे। अब इस खबर की पुष्टि हो गई है।

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज

दरअसल, हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है। वहीं, इस प्रोमो में सलमान ने बेहद ही शानदार अंदाज में शो को लेकर अनाउंसमेंट की है। इस वीडियो में सलमान कह रहे हैं कि- “क्रिकेट के बाद क्या देखें यह है डिलेमा, एंटरटेनमेंट है 24 घंटे ओनली ऑन जियो सिनेमा। मैं लेकर आ रहा हूं, बिग बॉस ओटीटी। ” वहीं, सलमान खान की इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस बेहद खुश हो गए हैं। साथ ही सभी इसपर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड

बता दें कि सलमान खान हमेशा ही अपने कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, एक्टर ने इस शो से बेहद पॉपुलैरिटी भी हासिल की है। साथ ही अब बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा बनने जा रहे हैं। फैंस भी सलमान को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

इस दिन से टेलिकास्ट हो सकता है शो

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 को जून 2023 से टेलिकास्ट किया जाएगा। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार इसके कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां हैं। इसके साथ ही खबरें हैं कि ये शो तीन महीने से ज्यादा चलेगा। वहीं, अब फैंस को इसके टेलिकास्ट होने का इंतजार है।

First published on: May 26, 2023 03:19 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें