हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3 Nominations: 5 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, किसके टूट जाएंगे 'अरमान'?

Bigg Boss OTT 3 में पिछले पूरे हफ्ते फुल ड्रामा होने के बाद अब नॉमिनेशन हो गई है। इस बार घर से बेघर करने के लिए घरवालों ने 5 लोगों को नॉमिनेट किया है। चलिए जानते हैं इस बार शो से कौन-कौन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Nominations

Bigg Boss OTT 3 Nominations: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों काफी लोगों को पसंद आ रहा है। शो में हो रही एक के बाद लड़ाइयों से फैंस काफी एंटरटेन हो रहे हैं। हाल ही में विशाल पांडे का कृतिका मलिक पर कमेंट करना और फिर अरमान मलिक का विशाल को थप्पड़ जड़ देना, इन दोनों ही मामलों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अब तक शो में 4 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो गए हैं- नीरज गोयात, पायल मलिक, पौलोमी दास और मुनीषा खटवानी। इसी बीच अब घर में एक बार फिर नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया हो गई है। चलिए आपको बताते हैं शो से कौन-कौन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है।

1 अरमान मलिक

अरमान मलिक द्वारा विशाल पांडे को लड़ाई के दौरान थप्पड़ मारने के लिए बिग बॉस ने पूरे सीजन के लिए घर से बेघर कर दिया है। तो अरमान मलिक तो पहले से ही नॉमिनेटेड थे।

2. दीपक चौरसिया

दीपक चौरसिया को घर से बेघर करने के लिए एक बार फिर नॉमिनेट किया है। दीपक घर में ज्यादा कुछ करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। वो ज्यादातर बस रणवीर शौरी और अरमान मलिक के साथ ही बैठे हुए नजर आते हैं। इसलिए बहुत सारे लोगों को लगता है कि उनका योगदान घर में बिल्कुल भी नहीं है।

विज्ञापन

3. लवकेश कटारिया

इस वक्त शो में बाहरवाला की भूमिका में नजर आ रहे लवकेश कटारिया काफी डिप्लोमैटिक नजर आ रहे हैं। लवकेश ज्यादातर मुद्दों पर अपनी राय रखने से बचते नजर आ रहे हैं। इसलिए हो सकता है घरवालों ने उन्हें इन्हीं कुछ कारणों से नॉमिनेट कर दिया है। ‘द खबरी’ ने ट्टीट कर इस बात की जानकारी दी है।

4. शिवानी कुमारी

पहले हफ्ते से ही शिवानी कुमारी घर में काफी लोगों को अपने तेवर और बर्ताव की वजह से ज्यादा पसंद नहीं आ रही हैं। शिवानी अब तक 3 बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई हैं और अब आने वाले एपिसोड में भी शिवानी को कंटेस्टेंट नॉमिनेट कर देंगे।

विज्ञापन

5. विशाल पांडे

विशाल पांडे ने कृतिका मलिक के बारे में जो भी कहा वो ज्यादातर लोगों को काफी बुरा लगा। सभी ने ही विशाल की इस बात को गलत बताया। ऐसे में हो सकता है कि ज्यादातर घरवालों ने इसी कारण को बताते हुए विशाल को भी नॉमिनेट कर दिया है।

अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में इन पांचों में से कौन घर से बेघर होता है।

विज्ञापन

यह भी पढें: Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik को शो से नहीं किया गया बाहर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola