Bigg Boss OTT 3 Deepak Chaurasia Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से दीपक चौरसिया का सफर खत्म हो गया है। वीकेंड का वार पर दीपक को घर से बेघर कर दिया गया। इस बात के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे घर में दीपक चौरसिया की गेम ही फिलहाल थोड़ी वीक लग रही थी। ‘वीकेंड का वार’ पर शो के होस्ट अनिल कपूर ने पहले घरवालों की क्लास लगाई जिसके बाद कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया, जिसके मुताबिक उन्हें घर के उस सदस्य का नाम लेना था जिसका घर में कोई इम्पेक्ट नहीं है। इसके बाद आज एपिसोड में दीपक चौरसिया का एविक्शन दिखाया जाएगा, इस रिपोर्ट में जानिए दीपक चौरसिया आखिर क्यों हुए घर से बेघर।
1. घर में कोई ऑपिनियन नहीं
दीपक चौरसिया घर के ऐसे सदस्य थे जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर नहीं रखते थे। उनसे अगर कोई पूछ लेता था तो वो अपने दिल की बात बता देते थे लेकिन इसके अलावा वो ज्यादातर बातें किसी से भी शेयर नहीं करते थे। कंटेस्टेंट्स को लेकर राय, गेम को लेकर उनका ऑपिनियन कहीं पर भी दिखता नहीं था। रणवीर शौरी, साई केतन राव और कुछ सदस्यों के साथ हालांकि वो अपने दिलचस्प किस्से जरूर शेयर करते थे लेकिन घर के मुद्दों को लेकर उनका कोई ऑपिनियन नहीं था।
2. दीपक की कोई गेम नहीं
दीपक चौरसिया की अब तक घर में कोई गेम भी नजर नहीं आ रही थी। पूरे एपिसोड में वो सिर्फ 1 या 2 मिनट के लिए दिखाई देते थे। कभी-कभी तो पूरे एपिसोड में ही दीपक को ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता था। बकायदा बिग बॉस को एक पूरा एपिसोड उन्हें डेडिकेट करके बताना पड़ा था कि घर में दीपक नाम के भी कोई कंटेस्टेंट हैं।
3. दीपक के अलावा बाकी सभी स्ट्रॉन्ग
दीपक चौरसिया के अलावा जो कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे वो थे- अरमान मलिक, सना सुल्तान, सना मकबूल, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे। ये सभी कंटेस्टेंट्स फिलहाल शो में स्ट्रॉन्ग नजर आ रहे हैं दीपक चौरसिया के मुकाबले। ये सभी सदस्य शो को कुछ कंटेंट देते हुए नजर आ रहे हैं।
4. घर में एक ही जगह दीपक का रहना
दीपक चौरसिया ने जब घर में एंट्री की थी तो वो वीलचेयर के साथ ही पहुंचे थे और अब तक वो अपनी इंजरी से उभर नहीं पाए थे। यही वजह रही कि दीपक हमेशा एक ही बिस्तर पर पूरा-पूरा दिन रहते थे। वो तभी बातें करते थे जब उनके पास कोई बात करने जाता था। ऐसे में अगर यूं कहें कि उनकी गेम बस एक बिस्तर पर ही सिमट कर रह गई थी तो कहना गलत नहीं होगा।
5. दीपक का किसी काम में कान्ट्रब्यूशन नहीं
दीपक चौरसिया अपनी इंजरी की वजह से घर का कोई काम नहीं कर पाते थे। उनकी ड्यूटी घर में चॉपिंग करने की थी लेकिन वो भी ज्यादातर कंटेस्टेंट्स उनसे नहीं कराते थे।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines