Bigg Boss OTT 3: नॉमिनेट होकर भी इस वजह से बेघर नहीं होंगे Adnan Shaikh, इस हफ्ते कोई नहीं जाएगा घर?

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में इन दिनों काफी एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। घर में वाइल्ड कार्ड अदनान शेख की एंट्री भी हो चुकी है जिससे पूरा खेल पलट सकता है। हालांकि फिलहाल को अदनान ही मुश्किलों में लग रहे हैं, क्योंकि बिग बॉस ने उन्हें खुद नॉमिनेट कर दिया है। आखिर ऐसा क्यों हुआ, अदनान ने ऐसा क्यों किया, इस रिपोर्ट में जानिए

Bigg Boss OTT 3 Adnan Shaikh Nominated

Bigg Boss OTT 3 Adnan Shaikh Nominated

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Adnan Shaikh Nominated: बिग बॉस ओटीटी 3 दिनों दिन रोमांचक और दिलचस्प होता जा रहा है। शुरुआत में शो को खासा पसंद नहीं किया जा रहा था लेकिन जब से शो में अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच थप्पड़कांड हुआ है, तब से शो को ज्यादा लोग फॉलो करने लगे हैं। अब घर में एक वाइल्ड कार्ड सदस्य अदनान शेख की एंट्री भी हो चुकी है ऐसे में शो का ग्राफ यहां से ऊपर जाने की ही उम्मीद है। हालांकि अदनान को घर में आते ही अब 440 वॉल्ट का झटका भी बिग बॉस ने दे दिया है। जी हां बिग बॉस ने गेम खेलते हुए अब अदनान को बड़ी सजा दे डाली है। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में जानिए।

अदनान शेख को किया नॉमिनेट

बिग बॉस ने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले अदनान शेख को घर का बड़ा नियम तोड़ने के कारण बड़ी सजा सुना दी। उन्होंने ना सिर्फ अदनान को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया बल्कि घरवालों द्वारा किए गए नॉमिनेशन को भी रद्द कर दिया। जी हां बिग बॉस द्वारा बार-बार वॉर्निंग देने के बाद भी अदनान ने घर का अहम नियम तोड़ा जिसके लिए उन्हें बिग बॉस ने दंड देते हुए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया।

विज्ञापन

इस वजह से अदनान हुए नॉमिनेट

अदनान शेख जब से बिग बॉस के घर में गए हैं तब से वो घर का बहुत बड़ा नियम तोड़ रहे हैं। वो लगातार दूसरे कंटेस्टेंट्स को बाहर की जानकारी दे रहे हैं। कौन कैसा कर रहा है, बाहर किसने किसके बारे में क्या कहा है। ये सबकुछ अंदर घरवालों को बताना बिल्कुल मना है। लेकिन बावजूद इसके कि बिग बॉस बार-बार अदनान को चेतावनी दे रहे थे, वो फिर भी ऐसा करते रहे। उन्हें बिग बॉस ने सबसे पहली चेतावनी को घर में एंटर करते ही दे दी थी, जब वो बाकी कंटेस्टेंट्स को चंद्रिका दीक्षित की वायरल हो रही रील के बारे में बता रहे थे। हालांकि अदनान लगातार बाहर की बातें घर में लाते रहे जिसकी वजह से अदनान को बिग बॉस ने नॉमिनेट कर दिया।

विज्ञापन

कौन-कौन से घरवाले हुए थे नॉमिनेट

घर में सदस्यों द्वारा इस बार 6 लोगों को नॉमिनेट किया गया था। यानी इस बार 7 कंटेस्टेंट पर बेघर होने की तलवार लटक रही थी। सना मकबूल, सना सुल्तान, लवकेश कटारिया, साई केतन, कृतिका मलिक, नेजी इस बार सदस्यों द्वारा नॉमिनेट किए गए थे। जबकि अरमान मलिक सजा के चलते पूरे सीजन के लिए पहले से ही नॉमिनेटेड हैं।
फिलहाल बिग बॉस ने इन सभी का नॉमिनेशन कैंसल कर दिया है। हालांकि अरमान अभी भी नॉमिनेटेड है क्योंकि उन्हें पहले से ही सजा के तौर पर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेशन मिला है।

इस बार कोई एविक्शन नहीं?

अब बिग बॉस ने अदनान और अरमान, इन दोनों को ही घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया है यानी कि इन दोनों में से ही कोई एक इस बार घर से बेघर होगा। अब बिग बॉस ने अदनान को बाहरवाला भी बना दिया है, यानी अदनान को कभी भी मौका मिल सकता है अपनी नॉमिनेश को कैंसल करने का, इस सूरत में सिर्फ अरमान मलिक ही ऐसे कंटेस्टेंट बचेंगे जो नॉमिनेटेड रहेंगे। यानी ऐसा हो सकता है कि इस बार बिग बॉस किसी को भी घर से ना भेजें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ