Bigg Boss OTT 2 Written Update 23 July 2023: एक सवाल और फलक घर से बाहर, अविनाश हुए उदास तो जिया ने बहाए आंसू

Bigg Boss OTT 2 Written Update 23 July 2023: सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को शुरू हुए चार हफ्ते हो गए हैं।वहीं, इस हफ्ते शो के घर में शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है। शो के लेटेस्ट एपिसोड़ में सलमान खान ने दर्शकों को जबरदस्त झटका दिया और बड़े एविक्शन का अनाउंसमेंट […]

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 2 Written Update 23 July 2023: सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को शुरू हुए चार हफ्ते हो गए हैं।

वहीं, इस हफ्ते शो के घर में शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है। शो के लेटेस्ट एपिसोड़ में सलमान खान ने दर्शकों को जबरदस्त झटका दिया और बड़े एविक्शन का अनाउंसमेंट किया है।

सलमान खान ने दर्शकों को दिया जबरदस्त झटका

दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड़ की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स का मूड काफी अच्छा रहा, क्योंकि सलमान का मूड अच्छा था। वहीं, इविक्शन वाले दिन सलमान खान अक्सर घर के सदस्यों को खूब सताते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया है। सलमान ने सीधा नाम लिया और खेल खत्म।

यह भी पढ़ें- Dhindhora Baje Re Teaser: रणवीर-आलिया की फिल्म के नए गाने का टीजर आउट, ‘ढिंढोर बाजे रे’ पर थिरके ‘रॉकी और रानी’

फलक घर से बाहर आ जाओ- सलमान

बता दें कि सलमान ने घरवालों के साथ एक गेम खेला, जिसमें उन्होंने घरवालों से पूछा कि आपको घर में ऐसा कौन सा सदस्य ऐसा लगता है जो बिना मन के और बिना जीत की आकांक्षा के खेल रहा है। तो ऐसे में ज्यादातर लोगों ने फलक नाज का नाम लिया। बस फिर क्या था, सलमान ने फलक से कहा चलो फलक घरवालों का यही फैसला था। घर से बाहर आ जाओ।

फलक के बाहर जाने के फैसले से हर कोई हैरान

मेजॉरिटी में फलक का नाम आया और सलमान ने उन्हें घर से बाहर जाने के लिए कहा तो हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान सलमान खान भोले बनते नजर आए और उन्होंने कहा कि मैं क्या करूं आप लोगों का ही फैसला था। एक बार तो सबको लगा कि सलमान मजाक कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।

बिग बॉस से बाहर हुईं फलक नाज

फलक ने अपने जाने की तैयारी की और तभी अविनाश उनके पास आते हैं। अविनाश ने फलक से कहा कि पागल है क्या ऐसे ही बोल रहे हैं अभी देखना सलमान भाई बोलेंगे मजाक था। फिर फलक गेट के पास जाती है और गेट खुल जाता है और फलक घर से बाहर चली जाती है। ये देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

First published on: Jul 24, 2023 08:37 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें