Toxic OTT Update: सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर आ रही 'टॉक्सिक', जानें कब और कहां होगी रिलीज

Toxic OTT Release: यश की ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की. वहीं अब फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी नया अपडेट सामने आया है. चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है.

toxic ott update

'टॉक्सिक' अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार (Pic Credit- Instagram)

Toxic OTT Release: साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ चर्चाओं में बनी हुई है. सिनेमाघरों में फिल्म फ्लॉप हो गई है. अब फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और फिल्म अब लाखों में ही सिमटकर रह गई है. यश के फैंस को ‘टॉक्सिक’ का लंबे समय से इंतजार था, लेकिन ये फिल्म फैंस के दिलों पर राज ही नहीं कर सकी और फिल्म की कहानी फैंस को पसंद ही नहीं आई. हालांकि यश के एक्शन सीन्स पर ऑडियंस ने खूब प्यार लुटाया लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हो गई है. सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है. चलिए जानते हैं आप इस फिल्म को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही फिल्म?

यश और कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ की ओटीटी रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था और अब ये इंतजार खत्म भी होने जा रहा है. 123 तेलुगू रिपोर्ट के अनुसार यश की ‘टॉक्सिक’ ओटीटी पर जल्द ही दस्तक देने जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म जी5 पर 25 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. जो भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख सके, वो अब इस फिल्म को ओटीटी पर घर बैठे ही बिंज वॉच कर सकते हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज से पर्दा नहीं उठाया है.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 500 से 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 340.43 करोड़ का ही कलेक्शन किया. वहीं मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी लेकिन रिलीज होते ही ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई. वहीं सिनेमाघरों में यश के एक्शन सीन्स को फैंस ने खूब पसंद किया और उनकी एक्टिंग भी फैंस को अच्छी लगी लेकिन इसके बाद भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ-साथ 5 एक्ट्रेसेस भी नजर आ रही हैं. इनमें तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत शामिल हैं. इन सभी एक्ट्रेसेस ने यश के साथ-साथ फिल्म में एक्शन सीन्स किए हैं. सोशल मीडिया पर इन सभी के लुक्स के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और संजीदा शेख भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ