Netflix पर अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को पछाड़ नंबर-1 बनी साउथ की फिल्म, कहानी ऐसी कि देखते रह जाएंगे

आज के डिजिटल दौर में हर कोई ओटीटी पर मूवीज और सीरीज देखना काफी ज्यादा पसंद करता है. अगर आप भी ओटीटी पर मूवी देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बातएंगे, जिसने ओटीटी पर अजय देवगन की धमाल 4 को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Vishwanath & Sons

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को पछाड़ नंबर-1 बनी साउथ की फिल्म. (PIC- Netflix India. Youtube)

आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो हाल ही में रिलीज हुआ और यह आते ही छा गई है. इस फिल्म ने बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 को भी पीछे छोड़ दिया है. हम जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वो साउथ सिनेमा की फिल्म है.

विज्ञापन

अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अजय की यह फिल्म धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. इस मूवी में अजय के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन ने अहम किरदार निभाया था. यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी की कहानी खजाने के इर्द-गिर्द घमूती हुई नजर आती है.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ ओटीटी पर कब हुई रिलीज

आपको बता दें कि अजय देवगन फिल्म ‘धमाल 4’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. यह मूवी 4 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना जलवा दिखा रही है. यह एक कॉमेडी जॉनर मूवी है, जिसमें भर-भरकर कॉमेडी सीन्स के साथ एक्शन भी देखने को मिलता है. इस मूवी का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था.

विज्ञापन

‘विश्वनाथ एंड संस’ ने ‘धमाल 4’ को छोड़ा पीछे

हाल ही में रिलीज हुई साउथ सिनेमा की फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अजय की मूवी को पीछे छोड़ दिया है. इस मूवी का निर्देशन Venky Atluri ने किया है. फिल्म की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. अब आप भी मूवी का नाम जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए होंगे कि हम किस मूवी की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

दरअसल, हम बात कर रहे हैं, हाल  ही में रिलीज हुई मूवी ‘विश्वनाथ एंड संस’ (Vishwanath & Sons) की. यह मूवी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी में सूर्या ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी विश्वनाथ (सूर्या) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. फिल्म में एक पिता और बेटे की कहानी दिखाई गई है, जो लोगों काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह मूवी 11 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. यह मूवी आज यानी 14 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. वहीं अजय की फिल्म धमाल 4 दूसरे स्थान पर मौजूद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ