Abhishek Malhan on Armaan Malik & Vishal Pandey Slap Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप अभिषेक मल्हान इन दिनों ईशा मालवीय के साथ अपने म्यूजिक वीडियो ‘जोर से बरसात हुई’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिषेक मल्हान आजकल कई इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी बीत अभिषेक मल्हान से पूछा गया बिग बॉस ओटीटी 3 के बारे में, शो में अभी कुछ दिन पहले विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच थप्पड़ कांड हुआ था जिसे लेकर काफी बवाल मचा। विशाल पांडे को अरमान मलिक ने थप्पड़ मार दिया था जिसपर अब अभिषेक मल्हान ने अपना रिएक्शन दिया है।
‘अरमान को बेघर होना चाहिए था’
अभिषेक मल्हान ने इस बारे में कहा कि इस कॉन्ट्रोवर्सी पर पूछेंगे तो मैं यहीं कहूंगा कि घर का अहम नियम टूटा है और रूल रूल होता है चाहे वो किसी भी हालात में टूटा है। अगर घर का नियम है कि कोई किसी पर हाथ नहीं उठा सकता तो इसमें जरा भी शक नहीं है कि अरमान मलिक को तुरंत एलिमिनेट होना चाहिए। टीआरपी के चक्कर में ऐसा भी क्या, हमें थप्पड़ का क्लिप मिल गया, लोग इस पर रील्स बना रहे हैं।
अरमान को अभिषेक ने बताया विलेन
अब हम अरमान को बाहर निकाल सकते हैं क्योंकि वो घर का विलेन है तो ऐसे में टीआरपी का क्या होगा अगर अरमान घर से बाहर आ गया तो। अभिषेक ने कहा मैं कसम से कहूं तो कोई मुझे ऐसे हाथ नहीं लगा सकता, कोई हाथ लगाकर तो देखे, अगर कोई हाथ भी लगा देता तो उल्टा उसे भी पड़ता। चाहे वो कितने भी लोग क्यों ना हो। जो चीज गलत है वो गलत है। सामने से भी थप्पड़ खिलाओ फिर चाहे दोनों को घर से बेघर कर दिया जाए।
अभिषेक ने कहा अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया अब या तो अरमान मलिक को शो से बाहर निकालो या फिर विशाल को भी अरमान को थप्पड़ मारने दो। विशाल को जब अरमान ने थप्पड़ मारा तो विशाल के पास भी हाथ थे। वो भी अरमान को मार सकता था लेकिन उसने नहीं मारा। भाई मार दे तू भी तेरे को भी शो से बाहर नहीं निकालेंगे।
ईशा मालवीय ने की बिग बॉस की निंदा
अभिषेक के साथ-साथ एक इटंरव्यू में ईशा मालवीय ने भी बिग बॉस की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने भी अरमान मलिक के थप्पड़ मारने को बहुत गलत बताया। उन्होंने कहा ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए क्योंकि वहां कोई थप्पड़ खाने तो जा नहीं रहा।
बिग बॉस में 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट
फिलहाल बिग बॉस के घर में 12 लोग रह रहे हैं। इस हफ्ते बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है, जिसमें सना मकबूल, अरमान मलिक, सना सुल्तान, दीपक चौरसिया, अदनान शेख, विशाल पांडे और लवकेश कटारिया का नाम शामिल है। खबरें हैं कि इस बार वीकेंड का वार पर डबल एविक्शन होगा।
यह भी पढ़ें: POCSO Accused Armaan हुआ ट्रेंड; खुद की बहन ने भी लगाया था ये गंदा आरोप, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
4 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
5 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
6 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
7 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
8 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
9 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
16 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines