---विज्ञापन---

Bigg Boss 20: ‘सबको सजा मिलेगी…’, कैप्टन बनते ही बदले Yung DSA के तेवर; कनिका मान पर हुए आगबबूला!

Bigg Boss 20 Latest Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट प्रोमो में घर के पहले कैप्टन यंग डीएसए और कनिका मान के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान का रियलिटी शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी का टास्क जीतकर रैपर यंग डीएसए ‘बिग बॉस 20’ के पहले कैप्टन बन गए हैं. वहीं कैप्टन बनते हुए यंग डीएसए का नेचर बदला-बदला दिखाई दिया. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें यंग डीएसए और कनिका मान के बीच झड़प देखने को मिल रही है. यंग कनिका पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं. यंग का ये अवतार देख बिग बॉस के बाकी के घरवाले भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

यंग का बदला अंदाज

‘बिग बॉस 20′ के लेटेस्ट प्रोमो में रैपर यंग डीएसए फुल दबंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में यंग वॉशरूम में खड़े होकर ईशा रिखी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. यंग बोलते हैं,’कनिका मान ने अभी मेल वॉशरूम यूज किया, जब मैंने बाहर से कनिका को आवाज लगाई तो उन्होंने मुझे रिप्लाई ही नहीं दिया. कम से कम जवाब तो देना चाहिए.’ इस पर बाकी के घरवाले भी कनिका को दोषी ठहराते हुए बोलते हैं कि कैप्टन की रेस्पेक्ट तो करनी चाहिए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में मनाया गया 20 सालों का जश्न, एक्स कंटेस्टेंट्स की यादों ने घरवालों को किया इमोशनल

कनिका संग भिड़े यंग

वहीं जब यंग कनिका से इस बारे में बात करने जाते हैं तो कनिका भी अपने आप को डिफेंड करती नजर आती हैं. कनिका कहती हैं, ‘मैं वहां पानी चलाकर बैठी थी, मैं वहां मंतर पढ़ने नहीं बैठी थी. अगर मैं बिना सुनें चली भी गई तो आकर मुझसे आराम से बात करनी चाहिए थी ना, इतना तहलका मचाने की क्या जरूरत थी.’ इस पर यंग बोलते हैं, ‘मेरी डिसरेस्पेक्ट हुई है और मेरी डिसरेस्पेक्ट यानी घर के रूल्स की डिसरेस्पेक्ट करना और अब सबको सजा मिलेगी.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बना ये सितारा! 3 दिनों में ऑडियंस का जीता दिल; वायरल हो रहे मीम्स

कब रिलीज होगा नया एपिसोड?

कनिका मान फिर से यंग पर चिल्लाते हुए कहती हैं, ‘तुम घर के कैप्टन ही बने हो बादशाह नहीं बने हो. हम तुम्हारी जी-हुजूरी करने नहीं आए हैं.’ वहीं इस पर यंग भी कहते हैं कि घर से बाहर निकलोगी तो पता चलेगा कि यंग कौन है. यंग और कनिका के बीच की लड़ाई का ये लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं ये मुद्दा आज यानी 11 सितंबर के एपिसोड में देखने को मिलेगा. इस शो को आप जियोहॉटस्टार पर राज 9 बजे से और कलर्स टीवी पर 10:30 बजे से देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 11, 2026 02:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola