Bigg Boss 19 Latest Updates: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस आपने 19वें सीजन के लिए सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के टेलीकास्ट होने से पहले ही शो से जुड़ी नई-नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। रोजाना किसी नए सितारे का नाम शो से जुड़ रहा है। आज हम आपको उन 6 सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम लगभग तय है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये 6 सितारे आपको शो में दिखाई देंगे। वहीं इस लिस्ट में एक सितारा तो ऐसा है जिसका ऑडियंस काफी लंबे से इंतजार कर रही थी। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के लिए 6वां कंफर्म कंटेस्टेंट कौन? Splitsvilla 15 फेम को लेकर बना हुआ है बज
पायल धरे
गेमिंग की दुनिया से मशहूर हुईं पायल धरे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सोशल मीडिया पर पायल के 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं वो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर भी हैं। इससे शो की टीआरपी भी बढ़ सकती है। इस खबर से पायल के फैंस काफी खुश हैं।
श्रीराम चंद्रा
सिंगर श्रीराम चंद्रा भी लिस्ट में शामिल हैं। वो तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। सिंगर को साल 2010 में इंडियन आइडल का टाइटल जीतने के बाद फेम मिला था। इसके बाद वो बॉलीवुड से लेकर तेलुगु मूवीज में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।
धीरज धूपर
टीवी के मशहूर एक्टर धीरज धूपर भी शो में कंफर्म कंटेस्टेंट हो सकते हैं। काफी टाइम से उनके शो से जुड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अभी तक बिग बॉस से जुड़ी जितने भी लिस्ट सामने आई हैं उनमें धीरज का नाम सबसे ऊपर है। ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल से फेमस हुए धीरज डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में भी नजर आ चुके हैं।
हुनर हाली
टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली भी सलमान खान के शो का हिस्सा होने वाली हैं। ‘कहानी घर घर की’ से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं हुनर का नाम भी काफी लंबे समय से बिग बॉस से जुड़ रहा है। वहीं इस खबर से उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। बता दें हुनर ‘वीर हनुमान’ टीवी सीरियल में कैकेयी बन खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
गौरव खन्ना
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर रहे गौरव भी शो में नजर आएंगे। वहीं गौरव के फैंस उनका बिग बॉस में काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया बनकर छाए गौरव आज टीवी के एक मशहूर स्टार हैं। बिग बॉस में एंट्री की खबर से एक्टर के फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
सिवेत तोमर
टीवी के रियलिटी शो ‘स्पलिट्सविला 15’ का हिस्सा रह चुके सिवेत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिवेत भी शो के कंफर्म कंटेस्टेंट बन सकते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके शो से जुड़ने की खबर भी काफी वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 15 कंटेस्टेंट्स की नई टेंटेटिव लिस्ट आई सामने, कई बड़े नाम सूची से हुए बाहर
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
5 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
9 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
12 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines