---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 से बाहर हुए प्रणीत मोरे, फरहाना और गौरव में ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' अपने आखिरी चरण में है. शो को इस सीजन के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. जी हां, प्रणीत मोरे विनर की रेस से बाहर हो गए हैं.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है. शो को उसके इस सीजन के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. टॉप तीन की रेस से प्रणीत मोरे बाहर हो गए हैं और टॉप 2 में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना आ गए हैं. दोनों के बीच ट्रॉफी को लेकर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों में से कौन विनर बनेगा?

शो को मिले टॉप 2 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 19 के फिनाले में हर किसी ने बेहद शानदार परफॉर्म किया. अब शो में सिर्फ टॉप 2 कंटेस्टेंट्स रह गए हैं, जिसमें फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना है. इन दोनों में विनर कौन होगा? इसका पता कुछ ही देर में चल जाएगा. हालांकि, अगर वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो वोटिंग ट्रेंड में फरहाना को विनर बताया गया है और गौरव को रनर-अप, लेकिन दोनों में कौन विनर होगा? इसका पता कुछ ही देर में चल जाएगा.

---विज्ञापन---

शो के कंटेस्टेंट्स

गौरतलब है कि सलमान खान के शो बिग बॉस के 19वें सीजन में अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी और अमाल मलिक और शहबाज कंटेस्टेंट्स थे. इसके अलावा शो में मालती बतौर वाइल्ड कॉर्ड शो में आई थीं.

सलमान खान हुए इमोशनल

वहीं, अगर शो के फिनाले की बात करें तो शो में फिनाले में सलमान खान इमोशनल नजर आए. दरअसल, भाईजान के इस शो में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी आते थे, लेकिन इस बार भाईजान ने उनको याद किया और उन्हें याद करते हुए सलमान खान बेहद इमोशनल हो गए. सलमान खान का ये शो हमेशा ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है. हर किसी ने शो को बेहद प्यार दिया है. इस बार देखने वाली बात होगी कि कौन शो की ट्रॉफी लेकर घर से बाहर जाता है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को यादकर नहीं थमे सलमान खान के आंसू, नेशनल टीवी पर फूट-फूटकर रोए भाईजान

First published on: Dec 07, 2025 11:20 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola