Kunickaa Sadanand Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है। बीते दिन हुए ग्रैंड प्रीमियर में 16 कंटेस्टेंट्स की बिग बॉस के घर में एंट्री हुई। कंटेस्टेंट्स की इस लिस्ट में बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी शामिल हुईं। घर में आते ही कुनिका पहले ही दिन काफी एक्टिव नजर आईं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी की बोलती बंद करती नजर आ रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Zeishan Quadri बनेंगे एंटरटेनमेंट का पावर हाउस? ये 5 कारण बनाते हैं उन्हें सबसे अलग
नया प्रोमो हुआ वायरल
बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है। इसमें कंटेस्टेंट्स बैड के ऊपर डिस्कस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस बार कंटेस्टेंट्स तो 16 हैं लेकिन घर में बैड सिर्फ 15 ही हैं। प्रोमो में बिग बॉस बोलते नजर आते हैं कि कंटेस्टेंट्स को आपसी सहमति से उस एक सदस्य का नाम लेना है जो घर में रहने के लायक नहीं है। इस पर मृदुल तिवारी लीडर बनते हुए सभी घरवालों से नाम पूछते हैं।
क्यों भड़की कुनिका?
मृदुल का बिहेवियर देखकर कुनिका उन पर भड़क जाती हैं। साथ ही कुनिका फ्रस्ट्रेशन में मृदुल को कहती हैं कि हीरोगिरी मत कर चल नाम बता। यहां लीडर नहीं है।’ सोशल मीडिया पर कुनिका का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वो इस प्रोमो के नीचे कमेंट सेक्शन में कुनिका की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुनिका ने भी ये साबित कर दिया है कि वो गेम खेलने आई हैं और वो घर में सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी।
इन फिल्मों और सीरियल्स से बनाई पहचान
बता दें कुनिका टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड मूवीज की बात करें तो कुनिका ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘कोयला’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं इसके साथ ही कुनिका टीवी इंडस्ट्री में ‘स्वाभिमान’, ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’, ‘जुनून’ और ‘स्पर्श’ जैसे सीरियल्स में काम कर अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब कुनिका ने पहली बार किसी रियलिटी शो में एंट्री की है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 5 बार जब सवालों से घिरे Armaan Malik के भाई अमाल, डिप्रेशन के थे शिकार
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
4 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
7 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
8 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
9 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
9 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
10 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
10 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
11 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines