News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Big Boss 19 : बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) के भाईअमाल मलिक की बिग बॉस 19 के घर में एंट्री हो गई है। लेकिन अमाल इसके पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं। कभी परिवार को लेकर विवाद तो कभी डिप्रेशन से जूझे। आपको बताते हैं 5 बार जब अमाल रहे इंटरनेट पर चर्चा का विषय।
अमाल ने एक खुलासे में बताया कि उनके अंकल अनु मलिक ने उनके पिता दब्बू मलिक के करियर को बार-बार टक्कर दी, जब भी पिता किसी फिल्म के लिए साइन होते, अनु उस प्रोजेक्ट पर अपना कब्जा जमा लेते। इस आरोप ने बॉलीवुड-म्यूजिक फैमिली में लंबे समय से छिपे टकरावों को उजागर कर दिया था।
जब MeToo मूवमेंट के तहत अनु मलिक पर आरोप लगे, तब अमाल ने उन्हें इनडाइरेक्टली टारगेट किया उन्होंने कहा कि “जहां आग लगती है, वहां धुआं भी होता है” और साफ कर दिया कि वह अब उन्हें अपने परिवार में नहीं गिनते। इस जोशीले और बोल्ड बयान ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया था कुछ लोग उनका स्टैंड सराह रहे थे, तो कुछ ने इसे पारिवारिक दूरी और विवाद बढ़ाने वाला कदम बताया।
कुछ दिनों पहले ही आमल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट डाला, उन्होंने कहा कि वो अपनी मेन्टल हेल्थ के लिए परिवार से दूरी बनाए हुए हैं, क्योंकि घरेलू रिश्तों में तनाव ने उन्हें बेहद थका दिया था। जबकि उनके बड़े भाई अरमान मलिक ने इसे रिश्तों में दरार नहीं, बल्कि सिचुएशन में मिसअंडरस्टैंडिंग बताया। हालांकि फिलहाल दोनों भाइयों के बीच सब ठीक हैं और अब दोनों साथ हैं। ये बात उनके सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों से साफ झलकती है।
एक इंटरव्यू में अमाल ने बताया कि उनका एक रिश्ता इसलिए टूट गया क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड के परिवार ने उनके धर्म और पेशे को बहुत ही नेगेटिव रूप से देखा। बाद में उन्होंने यह भी जाहिर किया कि वह किसी धर्म की निंदा नहीं कर रहे थे, पर इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर डिबेट का नया दौर शुरू कर दिया था।
मलिक परिवार का हिस्सा होते हुए अमाल ने खुद को अक्सर ‘नेपो किड’ सुना है। और इससे भी बड़ी बात है कि लोग उन्हें कई बार अरमान मलिक या विक्की कौशल समझ लेते हैं जिससे उन्हें काफी इरिटेटेड फील होता है। वो कहते हैं की वो कभी खुद की पहचान महसूस नहीं कर पाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।