Bigg Boss 19 में Zeishan Quadri बनेंगे एंटरटेनमेंट का पावर हाउस? ये 5 कारण बनाते हैं उन्हें सबसे अलग

Zeishan Quadri Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बॉलीवुड एक्टर और लेखक जीशान कादरी एंट्री कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर जीशान के फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। चलिए आपको बताते हैं जीशान की वो 5 खूबियां जो उन्हें एंटरटेनर बना सकती हैं।

Zeishan Quadri

Photo Credit- Instagram

Zeishan Quadri Bigg Boss 19: ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ मूवी के लेखक और एक्टर जीशान कादरी ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बन गए हैं। वासेपुर के रहने वाले जीशान का ‘बिग बॉस 19’ का इंट्रो ऑडियंस को काफी पसंद आया। वहीं पहले ही दिन उनके अंदाज को देखते हुए लग रहा है कि वो शो में एंटरटेनमेंट का पावर हाउस बन सकते हैं। जीशान रियल लाइफ में काफी एंटरटेनिंग और टैलेंटेड हैं। ये ही वजह हो सकती है कि वो शो के एंटरटेनर भी साबित हो सकते हैं। चलिए हम आपको वो 5 कारण बताते हैं जो जीशान को बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोरी टेलर

जीशान कादरी एक लेखक हैं और वो रियल लाइफ स्टोरी टेलर भी हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर के दोनों पार्ट्स की कहानी जीशान ने खुद लिखी है। वहीं ये दोनों मूवीज ऑडियंस की फेवरेट है। जीशान ने बिग बॉस में एंट्री करते हुए स्टेज पर सलमान खान को बताया कि उन्होंने वासेपुर के लोगों को नोटिस करते हुए इस स्टोरी को लिखा था। अब जीशान के इस टैलेंट से बिग बॉस के घर में फिल्मी ड्रामा देखने को मिल सकता है।

वन लाइनर डायलॉग

‘बिग बॉस 19’ में एंट्री करने के बाद जीशान का पहले ही दिन वन लाइनर बोलने वाला रूप देखने को मिला। घर में एंट्री के बाद जब तान्या मित्तल ने जीशान से पूछा कि वो गैंग्स ऑफ वासेपुर का तीसरा पार्ट कब बनाएंगे, इस पर वन लाइन में जवाब देते हुए जीशान ने कहा कि इसी घर में तीसरा पार्ट बनेगा। इससे तय है कि ऑडियंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आने वाला है।

विज्ञापन

विवादों से नहीं डरते जीशान

जीशान कादरी ने पहले ही दिन अपने बिहेवियर से दिखा दिया कि वो किसी से पंगे लेने में पीछे नहीं रहेंगे और वो इन सबसे डरते नहीं हैं। साथ ही उन्होंने ये भी दिखा दिया कि जो जैसे बिहेव करेगा जीशान उनको उसी तरीके से हैंडल करेंगे।

रियल देसी तड़का

एक्टर और लेखक जीशान रियल लाइफ में काफी फनी हैं। वहीं वो बिग बॉस में भी गैंग्स ऑफ वासेपुर की तरह ही देसी तड़का लगाते नजर आएंगे। इससे ये तो तय है कि ऑडियंस को जीशान के देसी अंदाज से मनोरंजन का भरपूर डोज देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन

कॉमेडी में माहिर

जीशान ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में ‘डेफिनेट’ बनकर ऑडियंस को खूब हंसाया है। वहीं रियल लाइफ में भी वो अपनी कॉमेडी स्किल के लिए जाने जाते हैं। जीशान सोशल मीडिया पर भी अक्सर ऑडियंस को एंटरटेन करते दिखाई देते हैं। अब उनके फैंस उनकी रियल साइड बिग बॉस में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ