Awez Darbar Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है। शो में इस बार फिल्मी सितारों से लेकर इंफ्लुएंसर तक राजनीति करते नजर आएंगे। वहीं सोशल मीडिया के फेमस इंफ्लुएंसर अवेज दरबार भी शो का हिस्सा बने हैं। अवेज ने अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ शो में एंट्री की है। बिग बॉस हाउस में एंट्री करने के बाद से ही अवेज का नाम गूगल ट्रेंड्स में शामिल हो गया है। अवेज की रियल लाइफ की बात करें तो वो एक स्टार की तरह ही अपनी लाइफ जीते हैं। चलिए ये जानते हैं कि अवेज कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
यह भी पढ़ें: Ashnoor Kaur बनना चाहती हैं Bigg Boss की यंगेस्ट विनर, सलमान ने की एक्ट्रेस कि मैच्योरिटी की तारीफ़ की।
कौन हैं अवेज?
इंस्टाग्राम पर अवेज एक बड़ा नाम हैं। वो अक्सर अपनी फनी वीडियो और ओरिजनल वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वो यूट्यूब पर अपनी लाइफ पर व्लॉग भी बनाते हैं, जो उनके फॉलोअर्स को काफी पसंद भी आते हैं। इंस्टाग्राम पर अवेज के 30.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 12.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
अवेज सोशल मीडिया से ही कमाई करते हैं। नेटवर्थ की बात करें तो रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार अवेज 12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। सोशल मीडिया के साथ-साथ अवेज ब्रांड्स से भी मोटा पैसा कमाते हैं। टिक टॉक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अवेज आज सोशल मीडिया के टॉप इंफ्लुएंसर में आते हैं। अवेज की गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर भी उनके साथ वीडियो बनाती हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हैं।
गर्लफ्रेंड संग बिग बॉस के घर की एंट्री
बिग बॉस 19 में अवेज और नगमा को साथ देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बता दें अवेज का कनेक्शन बिग बॉस 7 की विनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान से भी है। दरअसल गौहर के पति जैद दरबार और अवेज दोनों भाई हैं। इस नाते से अवेज गौहर के देवर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अवेज अपनी भाभी गौहर की तरह इस शो में चमक पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में आने से पहले Ashnoor Kaur ने किससे मांगी सलाह? एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में सुनाया किस्सा
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
2 mins agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
56 mins agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 hr agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
2 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines