Amaal Malik Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक की एंट्री ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। वहीं घर में एंट्री करते हुए अमाल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने पहले ही दिन घरवालों की नींद उड़ा दी। पूरी रात कंटेस्टेंट्स सो ही नहीं पाए। वीडियो में कंटेस्टेंट्स इतने परेशान दिख रहे हैं कि वो सोने के बजाय ब्लैंकेट उठाकर इधर-उधर घूम रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में फैंस को खलेगी कौन-सी कमी? 16 कंटेस्टेंट्स में क्या है मिसिंग?
घरवालों की नींद क्यों हुई खराब?
बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने घर का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अमाल मलिक गहरी नींद में सोते दिख रहे हैं और जोर-जोर से खर्राटे ले रहे हैं। उनके खर्राटों की आवाज से बाकी के घरवाले सो ही नहीं पाए। वहीं कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी ब्लैंकेट लेकर एक तरफ से दूसरी तरफ घूमते दिखाई दिए। जबकि अमाल को इस बात का एहसास ही नहीं हो पाया कि उनकी वजह से बाकी के घरवाले सो ही नहीं पा रहे हैं।
अमाल मलिक खर्राटों ने किया परेशान
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कंटेस्टेंट्स अमाल के खर्राटों से काफी परेशान लग रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स अमाल को कुछ कह भी नहीं पा रहे हैं क्योंकि अमाल गहरी नींद में सोते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भी अमाल की इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं, साथ ही अमाल के इस वीडियो को फैंस मजेदार बता रहे हैं।
शो में कौन-कौन?
बता दें शो में अमाल मलिक ने 16वें नंबर पर एंट्री की। उनसे पहले शो में जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद और मृदुल तिवारी की एंट्री हुई। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में कौन लास्ट तक टिक पाता है।
यह भी पढ़ें: ‘हीरोगिरी मत कर…’, Kunickaa Sadanand ने ‘बिग बॉस 19’ में पहले दिन किसकी बोलती की बंद?
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
5 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
9 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
12 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines