Bigg Boss 19: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर रोज अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं। अमाल मलिक के सीक्रेट्स इस शो में सामने आ रहे हैं। उनके पारिवारिक रिश्तों से लेकर लव अफेयर्स तक शो में चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के सामने अमाल ने बताया था कि वो सिंगल हैं, जबकि शो में वो अपनी लेडी लव को खास मैसेज देते हुए भी नजर आए। वहीं, अब अमाल मलिक ने सबके सामने अपने लव अफेयर्स पर भी बात की है।
शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने अमाल को किया था फोन
अमाल मलिक ने मृदुल तिवारी और अशनूर कौर के सामने बताया कि हार्ट ब्रेक गाना बनाने से पहले उन्हें अपना दिमाग बंद करके 7 साल पहले ट्रांस्पोट होना पड़ता है। इसके बाद अमाल ने कॉन्सर्ट के दौरान हुए एक हादसे पर भी बात की। सिंगर कॉन्सर्ट के लिए स्टेज पर जा रहे थे और उन्हें उस लड़की का फोन आया, जिसे वो डेट कर रहे थे। लड़की ने अमाल को कहा कि उसकी शादी हो रही है, लेकिन वो अभी आएंगे तो वो नहीं करेंगी। हालांकि, उनके पेरेंट्स इस रिश्ते के खिलाफ थे और अमाल भी खुद को ‘दिलवाले’ का SRK मान बैठे थे।
‘बचना ऐ हसीनो’ की एक्ट्रेस जैसी हो गई थी एक्स गर्लफ्रेंड
ऐसे में अमाल मलिक ने उस लड़की को मना कर दिया क्योंकि उनके माता-पिता की इज्जत नहीं होती और उनकी भी नहीं होती। अमाल ने बताया कि उनकी और उस लड़की की मुलाकात तब हुई थी, जब दोनों बच्चे थे। दोनों 13-15 साल की उम्र से एक-दूसरे को जानते थे। अमाल ने बताया कि उस लड़की की हालत ‘बचना ऐ हसीनो’ की मिनीषा लाम्बा की तरह हो गई थी। उसकी शादी तो गई, लेकिन लड़के के साथ वाइब नहीं आई इतना ही नहीं एक शादी में अमाल परफॉर्म कर रहे थे और उस लड़की के हसबैंड ने अपने दोस्तों के साथ उन्हें पकड़ लिया और कॉर्नर में ले जाकर बताया कि उन्होंने क्या किया है?
‘कबीर सिंह’ जैसे हो गए थे अमाल मलिक
उस आदमी ने बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी उन्हें देखती भी नहीं। फिर अमाल मलिक ने उस आदमी के फोन से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को फोन करके समझाया और समझ गईं। उसके बाद उस आदमी ने सिंगर को थैंक्यू भी कहा। इसके अलावा अमाल मलिक ने ये भी खुलासा किया है कि जब कबीर सिंह आई थी, तब वो भी उसी फेज से गुजर रहे थे। यानी उन्होंने भी वही सब किया है, जो ‘कबीर सिंह’ फिल्म में शाहिद कपूर ने किया था।
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
46 mins agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 hr agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
6 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
7 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
7 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
9 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
17 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines