Yuzvendra Chahal in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले अब बस 1 हफ्ते दूर है। फिलहाल शो में 7 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जिनमें से कोई एक शो की ट्रॉफी उठाने वाला है। इसी बीच सीजन के आखिरी वीकेंड का वार पर भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर्स भी शो के होस्ट सलमान खान के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। इन दिनों धनश्री वर्मा के साथ अपने डिवोर्स रूमर्स को लेकर चर्चाओं में आने वाले युजवेंद्र चहल भी स्टेज पर नजर आएंगे। इस दौरान सबसे बड़ा राज भी खुलने वाला है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
सलमान ने करणवीर-चुम को लगाई डांट
बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो का फिनाले 19 जनवरी को होगा, जहां टॉप 7 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक शो का विजेता बन जाएगा। उससे पहले शो के आखिरी वीकेंड का वार पर सलमान खान ने करणवीर, विवियन और चुम को जमकर डांट लगाई। इस दौरान सलमान ने तीनों को ही खुद के लिए खेलने के लिए कहा। सलमान ने करणवीर से पूछा कि अगर वो चुम के लिए टिकट टू फिनाले टास्क खेल रहे थे तो फिर वो खुद कैसे शो की ट्रॉफी जीतेंगे। वहीं चुम से भी सलमान ने टिकट टू फिनाले टास्क में परफॉर्म करने को लेकर कुछ सवाल किए।
बिग बॉस 18 में पहुंचे पंजाब किंग्स के खिलाड़ी
इसी बीच शो में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह पहुंचे। तीनों ने पहले सलमान खान के साथ स्टेज पर जमकर मस्ती की। शशांक सिंह ने सलमान को बताया कि वो उनके लिए रोल मॉडल हैं और उनकी सारी फिल्मों वो देखते हैं। इसके बाद तीनों खिलाड़ी बिग बॉस 18 के खिलाड़ियों यानी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात करेंगे और उनके साथ एक्टिविटी एरिया में क्रिकेट खेलेंगे। शो के मेकर्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो में तीनों क्रिकेटर्स की मस्ती साफ-साफ दिखाई दे रही है।
शो पर खुलेगा सबसे बड़ा राज!
इस दौरान सबसे बड़ा राज भी खुलने वाला है। वीकेंड का वार पर पता चलेगा कि आईपीएल 2025 में इस बार कौन सा खिलाड़ी पंजाब किंग्स की टीम का कप्तान होगा। अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है, ऐसे में सलमान के सामने इस राज से भी पर्दा हटने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के टॉप 7 में हुआ ‘खेला’, ‘लाडली’ के लिए एक बायस्ड फैसले ने पलटी पूरी बाजी!
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
1 hr ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
3 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
3 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
4 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
6 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
6 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
10 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
13 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines