Vivian Dsena In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। जैसे-जैसे शो फिनाले के करीब जा रहा है, वैसे-वैसे घरवाले विनर बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं लेकिन विवियन डीसेना अपनी गेम में कहीं न कहीं पिछड़ते जा रहे हैं। वीकेंड का वार में विवियन की वाइफ नौरन अली और होस्ट सलमान खान ने उन्हें गेम को सुधारने के लिए कहा था। इससे सबक लेकर मेकर्स के लाडले ने अपना स्टैंड तो लेना सीख लिया है लेकिन उनका गेम पहले के मुकाबले और ज्यादा बोरिंग होता जा रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो विवियन विनर बनने की रेस से बाहर हो सकते हैं। आज हम आपको लाडले की 5 गलतियां बताएंगे।
करणवीर से खत्म किया रिश्ता
विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के बीच में शुरुआत से नोक-झोक देखी गई है लेकिन दोनों ही बिग बॉस 18 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं और विनर बनने के दावेदार हैं। वाइफ नौरन अली के कहने पर विवियन ने सबसे पहले करणवीर से अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। यह कहीं न कहीं उनकी बड़ी चूक है क्योंकि करणवीर के साथ उनकी टक्कर फैंस को पसंद आ रही थी।
यह भी पढ़ें: Shrutika Arjun ने कैसे एक्सपोज किया बिग बॉस का गेम, ताजा वीडियो में मिला सबूत
शिल्पा को भी किया साइडलाइन
विवियन डीसेना की दूसरी गलती यह है कि उन्होंने शिल्पा शिरोडकर से भी अपना रिश्ता खत्म करने का हिंट दे दिया है। नॉमिनेशन टास्क में उन्होंने इस बात का हिंट देते हुए कहा था कि आपको करणवीर चाहिए तो रखो मुझे कोई नहीं चाहिए। विवियन भूल रहे हैं कि शिल्पा की बदौलत ही यही इस एंगल के जरिए वह फैंस की अटेंशन ले रहे थे।
नॉमिनेशन में दोनों को किया नॉमिनेट
विवियन डीसेना ने नॉमिनेशन टास्क में करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर दोनों को नॉमिनेट कर दिया। वहीं उनके जो रीजन थे, वह काफी पुराने थे जिसके आधार पर अब जाकर नॉमिनेट करना उनकी बेवकूफी लगती है।
अपना दिमाग नहीं चला रहे विवियन
विवियन डीसेना पिछले कुछ हफ्तों से शांत थे और अपना स्टैंड नहीं ले रहे थे लेकिन जब से उन्हें अपनी वाइफ नौरन अली से फीडबैक मिला है, वह सिर्फ उनके कहे अनुसार गेम खेल रहे हैं। वह अपना दिमाग ही नहीं लगा रहे हैं। घर में रहते हुए समीकरण बनाना बहुत जरूरी होता है।
गलत ट्रैक पर चले गए हैं विवियन
विवियन डीसेना का गेम देखकर लग रहा है कि वह वीकेंड का वार एपिसोड के बाद से गलत ट्रैक पर चले गए हैं। वह जबरदस्ती की कुछ चीजें ऐसी कर रहे हैं, जो फैंस के मन में उनके लिए हेट पैदा कर सकती है। उनसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग गेम इस वक्त करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन की लग रही है। अगर ऐसा ही रहा तो विवियन जल्द ही विनर बनने के अपने सपने को पूरा करने से चूक सकते हैं।
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
1 hr ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
3 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
3 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
4 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
5 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
6 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
10 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
13 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines