हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss का सबसे बड़ा सीक्रेट होगा रिवील! मेकर्स का पैंतरा कई बार उड़ा चुका है होश

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 में एक बड़ा सीक्रेट रिवील होने वाला है। करणवीर मेहरा का फेक एविक्शन होगा। हालांकि बिग बॉस यह पैंतरा पहले भी कई सीजन में देखा गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Update.

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। कुछ घरवालों के रिश्तों के बीच का समीकरण बदल रहा है, तो कुछ घरवाले शिद्दत के साथ दोस्ती निभा रहे हैं। दूसरी तरफ मेकर्स भी ट्विस्ट पर ट्विस्ट डालकर घरवालों की नाक में दम कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो बिग बॉस का यह शो दर्शकों को काफी मसाला देने का काम कर रहा है। इस बीच अपडेट है कि बिग बॉस अब अपना सबसे बड़ा सीक्रेट रिवील करने जा रहे हैं। शो में कुछ ऐसा होने वाला है, जो करणवीर के सामने उनके सभी रिश्तों का सच लाकर रख देगा। यह क्या है, आइए जानते हैं।

करणवीर का होगा फेक एविक्शन

अगर आप बिग बॉस का शो पहले से फॉलो करते आए हैं, तो आपको पता होगा कि कई सीजन में कंटेस्टेंट्स को फेक एलिमिनेशन का शिकार होना पड़ता है। यह एविक्शन घरवालों को सिर्फ जताने के लिए होता है, कि जिसके साथ वह दिखावे का रिश्ता बना रहे हैं, या फिर गेम में आगे बढ़ने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, वो अब घर से बेघर हो गया है। इसके बाद उस कंटेस्टेंट को एक सीक्रेट रूम में रखा जाता है। सीक्रेट रूम में रहते हुए कंटेस्टेंट घर में हो रही हर एक्टिविटी पर नजर रख सकता है।

यह भी पढ़ें: मुझ पर भी कई केस… Salman Khan ने कंटेस्टेंट्स के सामने Rajat Dalal को क्यों दी वार्निंग?

विज्ञापन

सीक्रेट रूम में जाएंगे करणवीर

करणवीर मेहरा के साथ भी अब कुछ ऐसा ही होने वाला है। ऐसा शुभम थरवानी नाम के एक सोशल मीडिया यूजर का दावा है। इस यूजर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों के सामने कणवीर मेहरा का फेक एविक्शन करेंगे। ऐसा शिल्पा शिरोडकर को करणवीर के सामने एक्सपोज करने के लिए किया जाएगा। वहीं करणवीर को एक सीक्रेट रूम में रखा जाएगा।

बता दें कि करणवीर मेहरा के एविक्शन की खबर को सुनकर उनके फैंस काफी शॉक्ड हो गए हैं लेकिन ऐसा सच में बिल्कुल नहीं होने वाला है। जाहिर है कि शिल्पा का करण और विवियन के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है लेकिन उनका झुकाव हमेशा की विवियन की तरफ ज्यादा देखने को मिलता है। इसके अलावा शिल्पा ने करण को टाइम गॉड ना बनाकर विवियन को टाइम गॉड भी बना दिया था। इस बार उन्हें एलिमिनेट तक कर दिया। हालांकि करणवीर के सामने शिल्पा हमेशा ही उन्हें विवियन से ऊपर रखने की बात करती हैं।

विज्ञापन

यह कंटेस्टेंट भी रहे सीक्रेट रूम में

अगर करणवीर सच में सीक्रेट रूम में जाते हैं तो यहां उनके सामने कई सारे रिश्तों का सच आ सकता है, जो उन्होंने घरवालों के साथ बनाए हैं। वैसे आपको बता दें कि बिग बॉस का यह सीक्रेट रूम पहले भी कई सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए खुल चुका है। इस लिस्ट में बिंदु दारा सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और निमृत कौर अहलूवालिया जैसे कई नाम शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola